फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bride Sings for Groom During Wedding Entry, Her Melodious Voice Wins Hearts Online

दूल्हे की ओर बढ़ते हुए दुल्हन ने गाया ऐसा गाना, आवाज सुनकर लोग बोले- भाई, जिंदगी जीत ली

Fri, 16 Oct 2026 04:43 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 16 Oct 2026 04:43 PM IST
सार

Viral Video: दूल्हे की ओर बढ़ते हुए गाना गाती एक दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुल्हन ने 'जाने कैसी बांधी तूने है' गाने को अपनी आवाज दी, जिसे सुनकर लोग उनकी गायकी की तारीफ कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Bride Sings for Groom During Wedding Entry, Her Melodious Voice Wins Hearts Online
दुल्हन के हाथ में माइक आते ही हुआ कमाल - फोटो : इंस्टाग्राम@bee.commercee

विस्तार

शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस दिन जहां एक तरफ अपने नए जीवन की शुरुआत को लेकर खुशी होती है, वहीं दूसरी तरफ मन में कई तरह के ख्याल भी चल रहे होते हैं। ऊपर से शादी में मौजूद रिश्तेदारों और मेहमानों की नजरें भी दूल्हा-दुल्हन पर टिकी रहती हैं। ऐसे में अगर कोई दुल्हन इन सबके बीच अपने होने वाले जीवनसाथी के लिए गाना गाए, तो उसके प्यार का अंदाजा लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी सहेलियों के साथ दूल्हे की ओर बढ़ते हुए ऐसा सुरीला गाना गाती हैं कि लोग उनकी आवाज की तारीफ करते नहीं थक रहे।

विज्ञापन


 दुल्हन ने अपनी आवाज से बांधा समां
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में दुल्हन के साथ कई मेहमान नजर आ रहे हैं। इस दौरान दुल्हन हाथ में माइक लेकर अपनी सहेलियों के साथ दूल्हे की तरफ बढ़ती हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'जब दुल्हन के हाथ में माइक हो। 'शुरुआत में शायद ही किसी को अंदाजा हो कि दुल्हन इतनी अच्छी आवाज में गाना गाएंगी। लेकिन जैसे ही वह गाना शुरू करती हैं, उनकी आवाज लोगों का ध्यान खींच लेती है। दूल्हे की ओर बढ़ते हुए उनके गाने का अंदाज और आवाज इस पल को खास बना देते हैं। शादी में मौजूद लोगों के बीच दुल्हन का यह अंदाज इंटरनेट पर भी लोगों का दिल जीत रहा है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ooh  wokeyy!! (@bee.commercee)

विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों को पसंद आया दुल्हन का ये अंदाज
दुल्हन इस दौरान 'जाने कैसी बांधी तूने है' गाना गाती नजर आती हैं। उनकी आवाज में गाने के बोल सुनकर लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। शादी जैसे खास मौके पर दूल्हे के लिए इस तरह गाना गाने का उनका अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दुल्हन की आवाज और गाने के साथ उनकी एंट्री ने इस पल को यादगार बना दिया है।

दुल्हन की आवाज सुनकर लोग कर रहे तारीफ
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उसे पहले दुल्हन का इस तरह गाना गाना कुछ हद तक दिखावा लगता था, लेकिन इस आवाज को सुनने के बाद उसकी सोच बदल गई। वहीं, एक दूसरे यूजर ने दूल्हे के लिए लिखा, 'ब्रो विन इन लाइफ', यानी भाई ने जिंदगी जीत ली। कुल मिलाकर, दुल्हन का यह वीडियो लोगों को इसलिए पसंद आ रहा है क्योंकि उन्होंने अपने खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए अपनी गायकी का सहारा लिया। उनकी आवाज सुनकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और दूल्हे की किस्मत को भी अच्छा बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed