{"_id":"69f711839fed3c7f00095569","slug":"cobra-snake-hidden-in-bed-bilaspur-chhattisgarh-viral-video-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: बिस्तर पर महिला के सिर के पास बैठा था जहरीला कोबरा, देखते ही कांप गई रुह, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: बिस्तर पर महिला के सिर के पास बैठा था जहरीला कोबरा, देखते ही कांप गई रुह, वीडियो हुआ वायरल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sun, 03 May 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है जहरीला कोबरा सांप बिस्तर पर बैठा है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि बिस्तर पर सो रही महिला के सिर के पास बैठा हुआ था।
बिस्तर पर महिला के सिर के पास बैठा था जहरीला कोबरा, देखते ही कांप गई रुह
- फोटो : Facebook
विज्ञापन
विस्तार
Viral Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर रूह कांप जाएगी। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देख सकते हैं किस तरह बेड पर जहरीला कोबरा छिपकर बैठा है। जैसे ही सांप को हलचल पता चलता है, वो फन फैलाकर खड़ा हो जाता है।
Trending Videos
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए बताया गया है कि बिलासपुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। आगे लिखा है कि बिस्तर पर महिला सोई थी, इसी दौरान आधी रात को नाग उसके माथे के पास फन फैलाकर बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो में शुरुआत में दिखता है कि एक शख्स लाठी लेकर खड़ा है और तनाव में है। इसके बाद महिला और बच्चे हाॅल में खड़े हैं और सभी के चेहरे डर साफ दिख रहा है। इसी दौरान एक शख्स उस कमरे जाता है, जहां पर बिस्तर पर कोबरा बैठा हुआ है।
Area 51: एलियंस, परमाणु परीक्षण या कुछ और, अमेरिका के एरिया 51 में 24 घंटे के भीतर 17 बार लगे भूकंप के झटके, इंटरनेट पर मची हलचल
कमरे में शख्स जाता है और सांप उसे देखने के बाद फन फैलाकर खड़ा हो जाता है। वीडियो में एक शख्स महिला से बात कर रहा है। वह कहता है यह घर की गृहणी और सोई हुई थीं। शख्स आगे बताता है कि रात के दो बज रहे हैं। इनके सिर के सांप चल रहा था।
Viral: लंदन की सड़कों पर देसी अंदाज में आम बेचती दिखी भारतीय महिला, इतनी है कीमत, वीडियो हुआ वायरल
महिला से शख्स पूछता है कि कैसे आपको पता चला? महिला कहती है कि मेरा बाथरूम गया था और आकर पूछा कि तौलिया कहां है। आगे वो कहती है मैंने उसको बताया और सिर नीचे किया तो देखा कि सांप बैठा हुआ था। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
