फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   crocodile was found in rice field in bihar local man rescue and handed over to forest department viral video

Viral Video: बोरी की तरह कंधे पर मगरमच्छ को उठा थाने पहुंचा युवक, लोग बोले- ये है बिहारियों का देसी स्वैग

Mon, 03 Aug 2026 12:13 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 03 Aug 2026 12:13 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर बिहार के सुपौल जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स 5 फीट लंबे जिंदा मगरमच्छ को कंधे पर लाद सीधे थाने जा पहुंचता है। 

विज्ञापन
crocodile was found in rice field in bihar local man rescue and handed over to forest department viral video
मगरमच्छ को कंधे पर लाद थाने पहुंचा युवक - फोटो : @AnjaliKumari009

विस्तार

Crocodile Viral Video In Hindi:  मगरमच्छ इतना खतरनाक और डरावना जानवर होता है, जिसे देखते ही अधिकांश लोगों के मन में भय पैदा हो जाता है। उसका विशाल आकार, तेज़ जबड़े और आक्रामक स्वभाव किसी भी व्यक्ति को डरा सकते हैं। इसलिए आमतौर पर लोग मगरमच्छ से दूरी बनाकर रखते हैं और उसके सामने जाने की हिम्मत नहीं करते। हाल ही में बिहार के सुपौल जिले से मगरमच्छ का एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स 5 फीट लंबे जिंदा मगरमच्छ को कंधे पर लाद सीधे थाने जा पहुंचता है। 
विज्ञापन


Viral Video: विशाल अजगर के ऊपर से गुजर गई गाड़ी, फिर सामने आया ऐसा दृश्य जिसने सबको हैरान कर दिया
विज्ञापन

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स कंधे पर मगरमच्छ को लाद कर सड़क पर जाता नजर आता है। उसके मुंह को बांधा गया है ताकि वो किसी को कोई नुकसान न पहुंचा सके। फिर यही मगरमच्छ एक गाड़ी की छत पर भी दिखता है, जिसे कुछ लोग पकड़े होते हैं। बता दें कि, वन विभाग के आने में देरी होने पर युवक खुद ही उसे कंधे पर उठाकर कई किलोमीटर दूर थाने ले गया। जिसे देख पुलिस भी हैरान रह गई। बाद में वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित कोसी नदी में छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


मगरमच्छ के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- जहां मगरमच्छ को देखकर लोग डरकर भाग जाते हैं, वहीं बिहार के सुपौल में ग्रामीण मगरमच्छ को पकड़कर सड़क पर ले जाते नजर आए, बाद में उसे वन विभाग के हवाले कर दिया गया। वीडियो को अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं तो वहीं सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

Viral Video: ट्रेन में बिना हेडफोन तेज म्यूजिक बजाने वालों पर भड़की महिला, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: प्रेग्नेंसी स्कैन के दौरान पिता की आवाज सुनते ही अल्ट्रासाउंड में दिखा अनोखा नजारा, देंखे वीडियो

कंधे पर मगरमच्छ ले जाते युवकों का यह नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा-  बिहारियों के कारनामे अलग लेवल के होते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ई बिहार है, यहां वो सब होता है जो कोई सोच भी नहीं सकता है। ये वीडियो भले मगरमच्छ का है, लेकिन लाइमलाइट तो बिहारी लूट ले गए हैं। 

Viral: न कैमरा, न स्टूडियो पहाड़ों के बीच इन बहनों की सुब्हान अल्लाह परफॉर्मेंस ने जीत लिया लाखों लोगों का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed