{"_id":"6a702f4402886cac520907b1","slug":"gurugram-rent-shock-is-50-thousand-a-month-the-new-normal-for-middle-class-families-2026-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Post: 50 हजार रुपये महीना किराया, फिर भी घर नहीं, गुरुग्राम की कहानी हुई वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Post: 50 हजार रुपये महीना किराया, फिर भी घर नहीं, गुरुग्राम की कहानी हुई वायरल
Mon, 03 Aug 2026 12:05 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:05 PM IST
सार
Post: गुरुग्राम में बढ़ते मकान किराए को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। रेडिट पर एक यूजर की पोस्ट वायरल होने के बाद लोग महंगे किराए, ब्रोकर्स के रवैये और मध्यम वर्ग पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं।
विज्ञापन
फ्लैट का बढ़ा किराया
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम में अपना घर ढूंढना अब मिडिल क्लास के लिए आसान नहीं रह गया है। नौकरी करने वाले परिवारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अब घर खरीदने की नहीं, बल्कि किराए पर एक अच्छा फ्लैट लेने की बन गई है। इसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक यूजर की पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसने शहर में बढ़ते किराए को लेकर नई बहस छेड़ दी है। तो आइए जानते हैं कि यूजर ने अपनी पोस्ट में क्या बताया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
यूजर ने अपनी पोस्ट में सवाल किया कि क्या अब 50 हजार रुपये महीना किराया गुरुग्राम का नया नॉर्मल बन चुका है? उसने बताया कि वह अपने परिवार के लिए गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड इलाके में 3BHK फ्लैट तलाश रहा था, लेकिन हर जगह उम्मीद से कहीं ज्यादा किराया बताया गया। इतना ही नहीं कम बजट में ऑप्शन दिखाने के बजाय कई प्रॉपर्टी ब्रोकर्स बार-बार बजट बढ़ाने की सलाह देते रहे।
विज्ञापन
फ्लैट का बढ़ा किराया
पोस्ट में यूजर ने किराए के पूरे मैथ्स भी साझा किया। उसके मुताबिक अगर हर महीने 50 हजार रुपये किराया दिया जाए तो केवल घर के किराए पर ही सालभर में करीब 6 लाख रुपये खर्च हो जाते हैं। इसमें मेंटेनेंस चार्ज, बिजली का बिल और दूसरे जरूरी खर्च जोड़ दिए जाएं तो कुल खर्च आसानी से 7 लाख रुपये सालाना से अधिक पहुंच जाता है।
विज्ञापन
सैलरी नहीं बढ़ती, लेकिन मकान का किराया बढ़ा
यूजर ने यह भी बताया कि किराए में सिर्फ 5 हजार रुपये प्रति महीने की बढ़ोतरी भी पूरे साल में 60 हजार रुपये का अलग आर्थिक बोझ डाल देती है। यही वजह है कि कई मिडिल क्लास परिवार बढ़ती महंगाई और सीमित वेतन वृद्धि के बीच खुद को आर्थिक दबाव में महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस रफ्तार से मकानों का किराया बढ़ रहा है, उस तेजी से लोगों की आय नहीं बढ़ रही।
कई लोगों ने साझा किया अनुभव
इस बीच कई लोगों ने भी अपने अनुभव साझा किए। एक यूजर ने बताया कि जब उसने 45 हजार रुपये से कम में 2BHK फ्लैट की तलाश की तो ब्रोकर ने साफ कह दिया कि उसके बजट और जरूरतों का मेल नहीं बैठता। वहीं शहर के प्रीमियम इलाकों में 3BHK फ्लैट का किराया 90 हजार रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये प्रति माह तक पहुंच चुका है, जिससे ऐसे घर आम लोगों की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं।