सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Crying In Space What Happens When You Cry In Space Astronaut Chris Hadfield Shows In Viral Video

Crying In Space: क्या होता है अंतरिक्ष में रोने पर? एस्ट्रोनॉट ने वीडियो शेयर दिखाया, देखकर हो जाएंगे हैरान

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 14 Apr 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Crying In Space: सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध कनाडाई सेवानिवृत्त अंतरिक्ष यात्री  क्रिस हैडफील्ड ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने दिखाया है कि आखिर अंतरिक्ष में रोने पर क्या होता है?

Crying In Space What Happens When You Cry In Space Astronaut Chris Hadfield Shows In Viral Video
क्या होता है अंतरिक्ष में रोने पर? एस्ट्रोनॉट ने वीडियो शेयर दिखाया - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Space News: अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने आर्टेमिस II मिशन लॉन्च किया था, जिसके तहत चार अंतरिक्ष यात्री स्पेस में गए थे। मिशन पूरा करने के बाद अंतरिक्ष यात्री धरती पर वापस आ गए हैं। ऐसे लोगों के मन में अंतरिक्ष यात्रियों के दिनचर्या को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं। लोग जानते चाहते हैं कि स्पेस  में अंतरिक्ष यात्री अपनी दिनचर्या कैसे करते हैं। कई अंतरिक्ष यात्रियों ने वीडियो शेयर कर इनके बारे में बताने की कोशिश की है। अब इस बीच एक अंतरिक्ष यात्री का वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी पुराना है। 

Trending Videos


अंतरिक्ष यात्री ने इस वायरल वीडियो में दिखाया है कि स्पेस में रोने पर क्या होता है? इन अंतरिक्ष यात्री का नाम क्रिस हैडफील्ड है, 2013 में अंतरिक्ष में गए थे। क्रिस हैडफील्ड एक प्रसिद्ध कनाडा के सेवानिवृत्त अंतरिक्ष यात्री हैं। यह इंजीनियर और फाइटर पायलट हैं। इन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की कमान संभाली थी। वह कनाडा के पहले अंतरिक्ष यात्री हैं, जो स्पेस में चले। उन्होंने तीन मिशनों में 166 दिनों से ज्यादा अंतरिक्ष में रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दौरान उन्होंने आंसुओं को लेकर प्रयोग किया था,  जो एक फिर एक बार वायरल हो रहा है। यह वीडियो करीब 13 साल पुराना है और फिर तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिस ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। 

Viral News: कैसे मैनेजर की गलती की वजह से इंजीनियर को छोड़नी पड़ी नौकरी? शख्स ने शेयर की अपनी दर्दभरी कहानी

वीडियो में क्या होता है?

अंतरिक्ष या धरती कहीं पर इंसान रोएगा, तो आंखों से आंसू आएंगे। धरती पर आंसू नीचे गिर जाता है, अंतरिक्ष में जेली का रूप ले लेता है। वो नीचे की गिरने की जगह सिर हिलाने पर इधर-उधर हो सकता है। अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण की कमी की वजह से आंसू नीचे नहीं गिरते। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Chris Hadfield (@colchrishadfield)


Cobra vs Peacock: फन फैलाए बैठा था जहरीला कोबरा, तभी सामने गए मोर और मोरनी, क्या है दोनों की दुश्मनी की कहानी?


क्रिस हैडफील्ड आंसुओं को हटाने के लिए तौलिए का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, क्रिस रोते नहीं, बल्कि आंखों में पानी डालकर यह प्रयोग करते हैं। क्रिस हैडफील्ड ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, वजन महसूस न होने के अनुभव से बहुत कुछ बदलाव होता है। यहां तक कि रोना भी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed