सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   victoria bonya putin criticism russian influencer social media Viral Video

Viral Video: क्यों रशियन इंफ्लुएंसर की हो रही है चर्चा? पुतिन के खिलाफ ऐसा क्या पोस्ट किया कि हो गया वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Mon, 20 Apr 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: रूस की हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर्स विक्टोरिया बोन्या ने राष्ट्रपति पुतिन की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई है। इसके उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

victoria bonya putin criticism russian influencer social media Viral Video
क्यों रशियन इंफ्लुएंसर की हो रही है चर्चा? - फोटो : ANI/victoriabonya
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: वर्तमान समय में सोशल मीडिया ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बांत पहुंचाने का अहम जरिय बन गया है। डिजिटल दुनिया में सरकार, किसी संस्था या शख्सियत के खिलाफ अपनी आवाज आसानी उठा सकते हैं। ऐसे ही मामले को लेकर इन दिनों रूस की एक इंफ्लुएंसर की काफी चर्चा है। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नीतियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। 

Trending Videos


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की एक हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर्स ने पुतिन की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है। इस इंफ्लुएंसर का नाम विक्टोरिया बोन्या है, जिनको उनके मेकअप टिप्स और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस की ब्यूटी इन्फ्लुएंसर विक्टोरिया बोन्या ने अपने पोस्ट में राष्ट्रपति पुतिन को संबोधित किया है। उन्होंने कहा है कि लोग आपसे डरते हैं। वह आगे कहती हैं, कि लोग आपसे डरते हैं, ब्लॉगर आपसे डरते हैं, कलाकार आपसे डरते हैं, गवर्नर आपसे डरते हैं और आप हमारे देश (रूस) के राष्ट्रपति हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि विक्टोरिया का दावा करती हैं कि पुतिन का समर्थन करती हैं। 

NASA: कब खत्म होगी दुनिया? नासा के सुपरकंप्यूटर ने बता दिया समय, बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस को छोड़ा पीछे


View this post on Instagram

A post shared by Виктория Боня (@victoriabonya)




Ajab Gajab: इस पहाड़ी पर बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर, जानें कैसे करता है काम

बोन्या ने सोशल मीडिया पोस्ट में रूस की कई समस्याओं के बारे में बताया है। इनमें उन्होंने दागेस्तान में बाढ़ की समस्या की बात की है।  इसके अलावा साइबेरिया में हाल ही में हुए पशुधन संहार में भी उन्होंने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पशुधन संहार की वजह सरकार की क्रूरतापूर्ण लापरवाही और ऑनलाइन सोशल नेटवर्क पर बढ़ते प्रतिबंध शामिल हैं। 

Viral Video: फोन चोरी करने से पहले दबोचा गया चोर, महिला ने खिड़की से अंदर घसीट कर बजाए लात-घूसे

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि यह प्रतिबंध लोगों को अपने परिवार और दोस्तों से संवाद करने से रोकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि हम अब एक स्वतंत्र देश में नहीं रहते हैं। मोनाको में रहने वाली बोन्या का अपना कॉस्मेटिक्स ब्रांड है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed