{"_id":"69e62396aa2f3c0d8a06e651","slug":"funny-leave-application-for-fufa-care-in-family-wedding-principal-granted-leave-immediately-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Funny Application: “फूफा जी को पनीर खिलाना है!” छात्र ने लिखी ऐसी अर्जी, पढ़ते ही प्रिंसिपल ने दे दी छुट्टी!","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Funny Application: “फूफा जी को पनीर खिलाना है!” छात्र ने लिखी ऐसी अर्जी, पढ़ते ही प्रिंसिपल ने दे दी छुट्टी!
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Funny Leave Application: सोशल मीडिया पर एक छात्र का अजब-गजब प्रार्थना पत्र जमकर वायरल हो रहा है, जिसे पढ़कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। दरअसल, छात्र ने छुट्टी के लिए ऐसा कारण बताया है कि आप भी जानकर हंस पड़ेंगे। आइए पूरा मामला जानते हैं।
Viral
- फोटो : instagram/aarti_sharma_vibes7695
विज्ञापन
विस्तार
Funny Viral Leave Application: स्कूल की छुट्टी के लिए लिखी जाने वाली एप्लिकेशन आमतौर पर सीधी-सादी और थोड़ी उबाऊ होती है, “बीमार हूं”, “घर जाना है” या “जरूरी काम है” जैसे बहाने अक्सर कॉपी-पेस्ट से लगते हैं। लेकिन कभी-कभी कोई छात्र ऐसा कारण लिख देता है, जो पढ़ने वाले के चेहरे पर मुस्कान ले आए। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक छात्र ने छुट्टी के लिए ऐसी अर्जी लिखी कि प्रिंसिपल भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। यह मामला एक शादी से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस एप्लिकेशन में छात्र ने बड़े ही मजेदार अंदाज में बताया कि उसे घर की शादी में क्यों जाना जरूरी है।
Trending Videos
Jugaad Video: शख्स ने स्कूटी की सीट पर मोबाइल रखने के लिए लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
जब छुट्टी का कारण बने ‘फूफा जी’
छात्र ने अपनी अर्जी में लिखा कि शादी में उसकी एक बेहद अहम ड्यूटी है, फूफा जी की देखभाल। उसने पूरे भरोसे के साथ बताया कि फूफा जी को खुश रखना बहुत जरूरी है, वरना शादी का माहौल बिगड़ सकता है।
उसने आगे लिखा कि उसे फूफा जी को उनका पसंदीदा पनीर खिलाना है और उनके हर जोक पर खुलकर हंसना भी है। अगर वह ऐसा नहीं करेगा, तो फूफा जी नाराज हो सकते हैं और फिर शादी में परेशानी खड़ी हो सकती है। छात्र की यह मासूम लेकिन समझदार दलील पढ़कर कोई भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सकता।
देखें एप्लिकेशन
View this post on Instagram
प्रिंसिपल भी हुए इम्प्रेस
जैसे ही यह एप्लिकेशन प्रिंसिपल के हाथ में पहुंची, उन्होंने पढ़ते ही हंसी के साथ छुट्टी मंजूर कर दी। आखिरकार, ऐसी जिम्मेदारी को नजरअंदाज करना आसान भी नहीं था। अब यह मजेदार छुट्टिनामा इंटरनेट पर छाया हुआ है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, कोई छात्र की समझदारी की तारीफ कर रहा है, तो कोई कह रहा है कि “ये तो फ्यूचर का परफेक्ट रिश्तेदार बनेगा।”
सोशल मीडिया पर ऐसे मजेदार छुट्टिनामे पहले भी सामने आ चुके हैं, लेकिन “फूफा जी और पनीर” वाला यह कारण लोगों को खासा पसंद आ रहा है।
Dadi's Paragliding Video: 73 की उम्र में भरी हौसलों की उड़ान, दादी की पैराग्लाइडिंग ने जीता लोगों का दिल
Viral Video: ड्यूटी या मजबूरी? मच्छरदानी के अंदर बैठे सिक्योरिटी गार्ड का वीडियो कर देगा भावुक
