Fly-91: लोगों की अटक गईं सांसें, 4 घंटे तक हवा में मंडराता रहा विमान, यात्रियों का रोते-चीखते वीडियो वायरल
Fly-91 Hyderabad Hubballi Emergency Landing: एयरलाइन Fly-91 की फ्लाइट IC3401 में यात्रा कर रहे लोगों के सांसें अटक गईं। लैंडिंग के समय हवाई जहाज में तकनीकी समस्या आ गई, जिसकी वजह से विमान चार घंटे तक आसमान में चक्कर लगाता रहा।
विस्तार
Fly-91 Hyderabad Hubballi Emergency Landing: समय की बचत और आरामदायक यात्रा के लिए लोग हवाई सफर करना पसंद करते हैं। लेकिन कभी-कभी हवाई यात्रा के दौरान कुछ ऐसा हो जाता है कि लोगों की सांसें अटक जाती हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एयरलाइन Fly-91 की फ्लाइट IC3401 में यात्रा कर रहे लोगों के साथ ऐसी घटना घटी, जो किसी बुरे सपने की तरह थी। हैदराबाद से हुबली के लिए उड़ान भरी इस फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण यात्रियों की सांसें अटक गईं। सबसे डराने वाली बात यह है कि विमान चार घंटे तक आसमान में चक्कर लगाता रहा और अंदर बैठे लोग सिर्फ मौत का इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें यात्रियों का डर और बेबसी साफ दिख रही है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला हाथ जोड़े हुए है और भगवान से प्रार्थना कर रही है। महिला के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। विमान में ओह माई गॉड और रोने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। पायलट लगातार यात्रियों को शांत रहने और निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहे थे। लेकिन विमान अनियंत्रित होने लगा तो यात्रा कर रहे लोगों का संयम टूट गया और लोग जोर-जोर से रोने लगे। कुछ यात्री एक-दूसरे को सांत्वना दे रहे थे कि कुछ नहीं होगा और रोएं मत।
Funny Application: “फूफा जी को पनीर खिलाना है!” छात्र ने लिखी ऐसी अर्जी, पढ़ते ही प्रिंसिपल ने दे दी छुट्टी!
क्या था पूरा मामला?
फ्लाइट दोपहर 3 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हुबली के लिए उड़ान भरी थी। इसे शाम 4:30 बजे हुबली में लैंड करना था। लेकिन जैसे ही विमान हुबली के पास पहुंचा, उसमें तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने लैंडिंग रद्द कर दी और विमान मुंडगोड, दावणगेरे और शिवमोग्गा जैसे इलाकों के ऊपर करीब 4 घंटे तक घूमता रहा है। यात्री पायलट से गुजारिश कर रहे थे उन्हें वापस बेंगलुरु या बेलगाम ले जाया जाए।
#Hubballi
— Arunkumar Huralimath (@arunkbh) April 20, 2026
Crosswind over Hubballi forced to divert @fly91_IN flight to #Bengaluru after four hours hovering over city. Passengers were anxious over extended holding time.@DeccanHerald @anithapailoor @HubliCityeGroup @Hubballi_Infra @hublimandi @Namma_Dharwad @Namma_HD pic.twitter.com/3amTIeu4c6
Weird News: यहां पर नारियल फोड़ता देख रोने लगते हैं लोग, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
भयानक पल में यात्री बहुत अधिक डर गए थे। वीडियो में एक आदमी को चिल्लाते हुए सुन सकते हैं। वह ऐसा क्यों कर रहा है? यात्रियों ने सुरक्षा की मांग की है और पायलट से पास के सुरक्षित हवाई अड्डे पर उतरने की जिद की। इस दौरान एयरलाइंस की संचार व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं।
Bajau Tribe: समंदर में बसती है एक पूरी दुनिया, जानिए पानी में रहने वाले इंसानों की कहानी
यात्रियों के परिजनों ने आरोप लगाया कि उन लोगों को कोई सही जानकारी नहीं दी जा रही थी। इससे जमीन पर मौजूद उनके परिवार वाले भी बेहद परेशान थे। कई कोशिशों पायलट ने विमान को बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया और शाम करीब 7:30 बजे विमान ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान सुरक्षित उतरने पर यात्रियों की जान में जान आई।
