{"_id":"69e61e130a5fcc0ba70f3984","slug":"lamaholot-tribe-lewak-tapo-coconut-ritual-indonesia-beliefs-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weird News: यहां पर नारियल फोड़ता देख रोने लगते हैं लोग, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Weird News: यहां पर नारियल फोड़ता देख रोने लगते हैं लोग, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार
Weird News: इंडोनेशिया में पूर्वी नुसा तेंगारा के पूर्वी फ्लोरेस और लेम्बाटा जिलों के कुछ द्वीपों लामाहोलोट जनजाति के लोग रहते हैं। इन लोगों में परंपरा है कि नारियल फोड़ते समय रोने लगते हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी दिलचस्प बातें।
यहां पर नारियल फोड़ता देख रोने लगते हैं लोग? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
- फोटो : Freepik
विज्ञापन
विस्तार
Weird News: दुनिया में कई तरह की जनजातियां पाई जाती हैं। इनमें डोनेशिया में रहने वाली लामाहोलोट जनजाति भी शामिल है। इसमें एक रहस्यमयी अनुष्ठान किया जाता है, जो इनकी परंपरा है। इस रहस्यमयी अनुष्ठान से लोग किसी की अप्राकृतिक मौत की वजह की जानकारी हासिल करते हैं। इस परंपरा को लेवाक तापो कहते हैं। इस अनुष्ठान में नरियल को फोड़ा जाता है और जब ऐसा करते हैं, तो लोग रोने लगते हैं।
Trending Videos
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया में पूर्वी नुसा तेंगारा के पूर्वी फ्लोरेस और लेम्बाटा जिलों के कुछ द्वीपों लामाहोलोट जनजाति के लोग निवास करते हैं। इनकी मान्यता के मुताबिक, लेवाक तापो अनुष्ठान लामहोलोट लोगों के लिए अपने देवता और पूर्वजों की आत्माओं दोनों के साथ बातचीत करने का एक माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लामाहोलोट समुदाय मानता है कि जिनकी कम उम्र में या अप्राकृतिक तरीकों से मौत होती है, जैसे हत्या, दुर्घटना से, वे अपने पिछले जन्म के पापों या पूर्वजों के अनसुलझे पापों का दंड भुगतते हैं। आने वाली पीढ़ियों में इस तरह की मौतों पर रोक लगाने के लिए और वजह जानने के लिए लेवाक तापो अनुष्ठान किया जाता है।
Bajau Tribe: समंदर में बसती है एक पूरी दुनिया, जानिए पानी में रहने वाले इंसानों की कहानी
तापो का मतलब नारियल होता है, जबकि लामाहोलोट के पुजारी या आध्यात्मिक नेता को शमन कहते हैं। शमन नारियल को तोड़कर अप्राकृतिक मौतों का कारण जानते हैं। जब नारियल को तोड़ा जाता है और यह पता चल जाता है कि शख्स की मौत क्यों हुई, या किसी की मौत अप्राकृतिक तौर पर, तो लोग रोने लग जाते हैं।
Zara Hatke: इस शहर में अब लोग करेंगे वर्क फ्रॉम पार्क, मिलेंगी ये खास सुविधाएं, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला
तापो लेवाक अनुष्ठान के कारण ही इंडोनेशिया में रहने वाली लामाहोलोट जनजाति के लोग नारियल को फोड़ते समय लोग रोने लगते हैं। यह इनकी परंपरा में शामिल है और काफी पुरानी प्रथा है। इन परंपराओं के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं।
