{"_id":"69e5facd44f60878db092a80","slug":"worlds-highest-post-office-know-how-does-mail-reach-there-ajab-gajab-news-2026-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajab Gajab: इस पहाड़ी पर बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर, जानें कैसे करता है काम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ajab Gajab: इस पहाड़ी पर बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर, जानें कैसे करता है काम
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Mon, 20 Apr 2026 04:18 PM IST
सार
Worlds Highest Post Office: आज हम आपको एक अनोखे डाकघर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित सक्रिय पोस्ट ऑफिस है। इस डाकघर की सबसे बड़ी खासियत इसकी ऊंचाई ही नहीं, बल्कि इसकी निरंतर सेवा है।
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर!
- फोटो : AI
Link Copied
Worlds Highest Post Office:: डिजिटल दौर ने भले ही दुनिया को स्क्रीन तक समेट दिया हो, लेकिन कुछ भावनाएं आज भी कागज और स्याही में ही पूरी तरह उतरती हैं। चिट्ठी पर लिखे शब्द लंबे समय तक लोगों के दिनों में बसे रहते हैं। यही वजह है कि तकनीक के इस तेज समय में भी देश के कई कोनों में खत आज भी रिश्तों की डोर को थामे हुए हैं। खासतौर पर वहां, जहां नेटवर्क की पहुंच की आज भी कमी है। आज हम आपको एक अनोखे डाकघर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित सक्रिय पोस्ट ऑफिस है।
बर्फीली ऊंचाइयों पर बसा डाकघर
हिमाचल प्रदेश के स्पीति क्षेत्र के हिक्किम गांव में स्थित यह डाकघर समुद्र तल से करीब 14,567 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। यहां पहुंचना ही अपने आप में एक चुनौती है, क्योंकि कम ऑक्सीजन और कठिन मौसम हर कदम पर परीक्षा लेते हैं। इसके बावजूद साल 1983 से यह डाकघर लगातार अपनी सेवा दे रहा है। बर्फीली हवाओं और दुर्गम रास्तों के बीच भी यहां से भेजी गई हर चिट्ठी अपने साथ भावनाएं और संदेश लेकर निकलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
गांवों की जीवनरेखा बनी चिट्ठियां
- फोटो : adobestock
गांवों की जीवनरेखा बनी चिट्ठियां
हिक्किम का यह डाकघर केवल एक गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के कई दूरस्थ इलाकों तक अपनी पहुंच बनाए हुए है। लांगचा-1, लांगचा-2 और कॉमिक जैसे गांव आज भी चिट्ठियों के जरिए ही दुनिया से जुड़े हैं। स्पीति घाटी के रास्ते साल में सिर्फ कुछ महीनों के लिए ही खुले रहते हैं, जून से अक्टूबर के बीच। सर्दियों में बर्फ की मोटी चादर पूरे इलाके को ढक लेती है, जिससे संपर्क लगभग टूट जाता है। ऐसे में यह डाकघर लोगों के लिए एक उम्मीद बनकर सामने आता है।
क्या बनाता है इसे खास?
इस डाकघर की सबसे बड़ी खासियत इसकी ऊंचाई ही नहीं, बल्कि इसकी निरंतर सेवा है। दुनिया का सबसे ऊंचा ऑपरेशनल पोस्ट ऑफिस होने के कारण यह पर्यटकों के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र बन चुका है। यहां आने वाले लोग अक्सर अपने दोस्तों और परिवार को पोस्टकार्ड भेजते हैं, जिस पर लगी खास मोहर इस अनुभव को यादगार बना देती है।
विज्ञापन
5 of 5
दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर
- फोटो : AI
सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण रास्ते बंद हो जाते हैं और डाक सेवा भी कुछ समय के लिए ठहर जाती है। लेकिन जैसे ही मौसम साथ देता है, यह सेवा फिर से शुरू हो जाती है। कई बार डाक कर्मचारियों को कठिन रास्तों पर पैदल चलकर भी चिट्ठियां पहुंचानी पड़ती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।