Viral: हंगरी चुनावों में जीत के बाद भावी मंत्री ने किया ऐसा धांसू डांस, दुनियाभर में वीडियो हुआ वायरल
Trending Video: हंगरी के संसदीय चुनावों में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने ऐतिहासिक हासिल की है। तिज्सा पार्टी ने विक्टर ओर्बन की 16 साल की सत्ता को उखाड़ फेका है। तिज्सा पार्टी की जीत के बाद हंगरी के भावी स्वास्थ्य मंत्री के डांस का वीडियो वायरल हो गया है।
विस्तार
Trending Video: हंगरी के संसदीय चुनावों में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ। प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन की चुनाव में हार हो गई है। विक्टर ओर्बन 16 साल से हंगरी की सत्ता पर काबिज थे। इस चुनावों में कंजरवेटिव पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी को शानदार जीत मिली है। तिज्सा पार्टी ने संसदीय चुनावों में दो तिहाई बहुमत हासिल की है। हंगरी के संसदीय चुनाव पर यूरोप और अमेरिका दोनों की नजरें थीं।
तिस्जा पार्टी के पीटर मग्यार अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। सबसे खास बात यह है कि पहले मग्यार ऑर्बन की पार्टी फिदेस में ही थे, लेकिन पार्टी में भ्रष्टाचार को लेकर उनसे अलग हो गए थे। ऑर्बन की गिनती दुनिया के बड़े नेताओं में होती है। विक्टर ओर्बन के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से करीबी है। चुनावों में विपक्षी पार्टी की जीत के बाद हंगरी के नए स्वास्थ्य मंत्री ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
दरअसल, चुनावों में तिस्जा पार्टी की जीत के बाद नए स्वास्थ्य मंत्री ज्सोल्ट हेगेड्यूस ने जमकर स्टेज डांस किया है। ज्सोल्ट हेगेड्यूस का वीडियो पूरी दुनिया में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप उनको मंच पर नाचते हुए देख सकते हैं।
हेगेड्यूस, जो एक ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं, उन्हें मैग्यार ने तिस्जा पार्टी का भावी स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया है। उनका यह डांस बुडापेस्ट में हुई जीत की खुशियों के जश्न के सबसे यादगार पलों में से एक बन गया।
कितनी सीटें जीती है मग्यार की तिस्जा पार्टी?
पीटर मग्यार की दक्षिणपंथी पार्टी ने 199 सीटों वाली संसद में 53.6 प्रतिशत वोट के साथ 138 सीटें हासिल कीं, जबकि राष्ट्रवादी ऑर्बान की फिदेस पार्टी को 37.8 प्रतिशत वोट के साथ सिर्फ 55 सीटें मिलीं।
मतदाताओं ने इतिहास बदल दिया: माग्यार
पीटर मग्यार ने ऐतिहासिक जीत के बाद राजधानी बुडापेस्ट में डेन्यूब नदी के किनारे हजारों समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने अपनी विजयी भाषण में कहा कि मतदाताओं ने इतिहास बदल दिया है। उन्होंने कहा कि सच ने झूठ पर जीत हासिल की है। हमारी जीत इसलिए हुई, क्योंकि हंगरी के लोगों ने यह नहीं पूछा कि उनका देश उनके लिए क्या कर सकता है, बल्कि यह पूछा कि वे अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं। आपने इसका जवाब खोजा और उस पर अमल भी किया।
🔥 Dancing minister goes viral!
— NEXTA (@nexta_tv) April 13, 2026
A victory dance by Zsolt Hegedűs has racked up over a million views overnight.
He’s one of the key figures in Péter Magyar’s team and a leading candidate for Hungary’s health minister.
A top orthopedic surgeon, he spent years working in leading… pic.twitter.com/9EqCxep9FK
माग्यार ने अपने भाषण में कहा कि यह एक ऐतिहासिक जनादेश है और उन्होंने सभी हंगेरियन लोगों को एकजुट करने का वादा किया।उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक हंगरी के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया और एक पार्टी को इतना मजबूत जनादेश मिला है।
