सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Easy gujiya making hack how to make gujiya without machine video goes viral on social media

Viral Video: सिर्फ गिलास और चम्मच की मदद से बना दी गुजिया, लोग बोले- काश ये पहले पता होता

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Mon, 02 Mar 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला ने गुजिया बनाने के लिए किसी मशीन का इस्तेमाल नहीं किया, फिर भी इतनी आसानी से गुजिया बना दी। इसमें गुजिया बनाने के लिए आपको मशीन की जरूरत भी नहीं पड़ने वाली। इस हैक के लिए अगर आपको कुछ चाहिए होगा, तो वह है 1 चम्मच और एक गिलास।

Easy gujiya making hack how to make gujiya without machine video goes viral on social media
महिला ने बताया गुजिया बनाने का आसान हैक - फोटो : @streetfoodinkitchen Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

Easy Gujiya Making Hack Video: गुजिया एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जो विशेष अवसरों और त्योहारों, खासकर होली पर बनाई जाती है। गुजिया बनाने में काफी मेहनत और समय लगता है। इसे सांचों से या हाथ से गूंथकर आकार दिया जाता है। लेकिन हाल ही में गुजिया से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला ने गुजिया बनाने के लिए किसी मशीन का इस्तेमाल नहीं किया, फिर भी इतनी आसानी से गुजिया बना दी। इसमें गुजिया बनाने के लिए आपको मशीन की जरूरत भी नहीं पड़ने वाली। इस हैक के लिए अगर आपको कुछ चाहिए होगा, तो वह है 1 चम्मच और एक गिलास।

Viral Video: नदी में मगरमच्छ को हाथ से सहलाती दिखी बच्ची, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: बगुले को सांप से भिड़ना पड़ा भारी, शिकारी खुद बन गया शिकार, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

वायरल वीडियो में महिला ने गुजिया में लगने वाली सारी चीजों को पहले से तैयार करके रखा होता है। सबसे पहले वह गुजिया के लिए मैदा की एक बड़ी पूरी बेलकर तैयार करती है। फिर गुजिया के अंदर भरे जाने वाले मसाले को 7 हिस्सों में पूरी पर रखती है और पूरी को उल्टी तरफ गोल मोड़ देती है। इसके बाद वह एक स्टील का गोल गिलास लेती है और फिर वह पूरी को गुजिया के मसाले के ऊपर रखकर गिलास की मदद से गोल काटना शुरू कर देती है। देखते ही देखते वह सातों गुजियों को गिलास की मदद से बिल्कुल आकार में काट लेती है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Street food in Kitchen (@streetfoodinkitchen)


गिलास की मदद से गुजिया को काटने के बाद महिला उसे शेप देने के लिए कांटे वाले चम्मच का इस्तेमाल करती है। गिलास से काटी हुई गुजिया को जब वो चम्मच से शेप देना शुरू करती है, तो वह बिल्कुल परफेक्ट लगने लगती है। इसके बाद वह उन गुजियों को तेल में तलकर बाहर निकालती है और फोड़कर दिखाती है कि कितनी परफेक्ट बनी है?


गुजिया बनाने के आसान हैक के इस वीडियो को प्सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @streetfoodinkitchen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- 7 इन 1 गुजिया रेसिपी, होली स्पेशल रेसिपी। 

Viral Video: शादी के मंडप में रस्म के दौरान, दूल्हे के साथ हुआ ऐसा खेला, वीडियो देख हंसी रोक पाना मुश्किल


Viral Video: दूल्हे ने अपनी आवाज से लूटी महफिल, झूम उठे मेहमान, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल

सिर्फ गिलास और चम्मच की मदद से गुजिया बनाने के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जिसे महज 1 दिन के अंदर कई हजार व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। तो वहीं वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने कहा- ये आइडिया इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए। दूसरे शख्स ने कहा- यार, कल साढ़े 3 घंटे में बनाई गुजिया, ये रील पहले क्यों नहीं आई फीड में। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed