सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Shadi Ka Video bride escapes fire viral video wedding Video trending news

Viral: शादी में दुल्हन की हो रही थी ग्रैंड एंट्री, तभी फूलों की चादर में लग गई आग, वायरल हुआ भयानक वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Mon, 02 Mar 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दुल्हन की ग्रैंड एंट्री हो रही है। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसा होता है, जिससे वहां डरावना माहौल बन जाता है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला? 

Shadi Ka Video bride escapes fire viral video wedding Video trending news
शादी में दुल्हन की हो रही थी ग्रैंड एंट्री, तभी फूलों की चादर में लग गई आग - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

Shadi Ka Video: हर कोई अपनी शादी को दूसरों से अलग और यादगार बनाना चाहता है। इसके शादियों में लोग दूल्हे की एंट्री से लेकर विदाई तक कुछ अलग करना चाहता है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। हांलाकि, कभी-कभी यह खतरनाक भी साबित हो जाता है। इस दौरान लोगों की जान भी खतरे में पड़ जाती है। अब इस बीच एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस देखने के बाद जनता हैरान है। 

Trending Videos


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वरमाला के लिए दुल्हन को लेकर परिजन स्टेज पर जा रहे हैं। डांस और म्यूजिक का माहौल बना हुआ है। दुल्हन के ऊपर एक फूलों और लाइट्स से सजी चादर लगी है, जिसे कुछ लोगों ने पकड़ रखा है। फूलों की चादर में मशाल लगी हुई है, जो फुलझड़ी की तरह जल रही है। इस दौरान कुछ ऐसा होता है कि दुल्हन का भाई खतरे में पड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, फूलों की चादर में लगे मशाल यानी फूलछड़ी में चिंगारी और आग की लपटें अचानक निकलने लगती हैं। हालांकि, दुल्हन का भाई उसे छोड़कर पीछे हट जाता है और वो जलने से बच जाता है। इसके बाद पीछे एक लड़का उसे पकड़ लेता है, जिसकी वजह से फूलों की चादर दुल्हन के ऊपर नहीं गिरती है। अगर ऐसा हो जाता, तो दुल्हन जल सकती थी। हालांकि, फूलों की चादर को पकड़कर आगे चल रहे लोगों और दुल्हन को इसका पता भी नहीं चलता है। 



Nostradamus: तबाह हो जाएगी दुनिया, शुरू हो सकता है मानव का विनाश, क्या नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी हो रही सच?

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि एक हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

Viral Video: नदी में मगरमच्छ को हाथ से सहलाती दिखी बच्ची, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

एक शख्स ने लिखा है, दुल्हन ने कोई प्रतिक्रिया भी नहीं दी है। एक शख्स ने लिखा है, आज कल की शादी, तूफानी शादी और शादी कम रिस्क ज्यादा है। इस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed