सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Emergency Alert Phone Meme Twitter Viral India Cell Broadcast System

Alert Memes: इमरजेंसी अलर्ट का सायरन सुनकर बढ़ी लोगों को धड़कने, अब सोशल मीडिया पर मीम्स के जरिए बयां किया हाल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Sat, 02 May 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Emergency Alert Phone Memes: भारत सरकार एक खास अलर्ट सिस्टम की जांच कर रही है, जिसका मकसद आपात स्थिति में लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाना है। इसी कड़ी में आज कई लोगों के मोबाइल फोन पर एक टेस्ट मैसेज भेजा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। 

Emergency Alert Phone Meme Twitter Viral India Cell Broadcast System
Emergency Alert Phone Meme - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

Emergency Alert Phone Meme: अचानक तेज सायरन जैसी आवाज के साथ लगभग सभी लोगों के फोन बजने लगे और स्क्रीन पर दिखा एक इमरजेंसी अलर्ट। कुछ पलों के लिए लोगों को लगा जैसे कोई बड़ी आफत आने वाली है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं थी, क्योंकि यह कोई खतरे का संकेत नहीं, बल्कि एक अहम टेस्टिंग का हिस्सा था। दरअसल भारत सरकार एक खास अलर्ट सिस्टम की जांच कर रही है, जिसका मकसद आपात स्थिति में लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाना है। इसी कड़ी में आज कई लोगों के मोबाइल फोन पर एक टेस्ट मैसेज भेजा गया। 

Trending Videos


टेस्टिंग के दौरान कई यूज़र्स के फोन पर “इमरजेंसी अलर्ट” या “एक्सट्रीमली सिवियर” जैसे संदेश दिखाई दिए, साथ ही तेज अलार्म भी बजा, जिससे लोग कुछ देर के लिए घबरा गए। यही वजह रही कि इस अलर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीम्स की आई बाढ़
जैसे ही लोगों को पता चला कि यह सिर्फ एक टेस्ट था, माहौल हल्का हो गया और सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स की बाढ़ आ गई। एक्स और इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने अपने-अपने अंदाज में रिएक्शन दिए। किसी ने लिखा, “फोन ऐसे चिल्लाया जैसे दुनिया खत्म होने वाली हो,” तो किसी ने कहा, “दिल जोर से धड़क गया, लगा कुछ बड़ा हो गया।” वहीं कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि “सुबह-सुबह फोन ने डराकर नींद ही उड़ा दी।”
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

मैसेज में साफ तौर पर बताया गया था कि यह सिर्फ परीक्षण है, इसलिए किसी तरह की चिंता या प्रतिक्रिया की जरूरत नहीं है। यह अलर्ट सिस्टम “सेल ब्रॉडकास्ट” तकनीक पर काम करता है, जो सामान्य एसएमएस से कहीं ज्यादा तेज और प्रभावी माना जाता है। इसकी खास बात यह है कि यह एक साथ लाखों मोबाइल यूज़र्स तक संदेश पहुंचा सकता है, भले ही नेटवर्क कमजोर क्यों न हो। भविष्य में भूकंप, बाढ़, चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों को समय रहते चेतावनी देने के लिए इस सिस्टम को तैयार किया जा रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed