सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Foreign tourists are travelling from Kochi to Jaisalmer by auto viral video

Viral: ऑटो चलाकर घूमते दिखे विदेशी टूरिस्ट, तय किया कोच्चि से जैसलमेर तक का सफर

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Wed, 13 May 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral: आम तौर पर जब हम या कोई विदेशी सैलानी किसी नए देश की सैर पर निकलते हैं, तो सफर के लिए फ्लाइट, ट्रेन या कैब जैसे साधनों का ही सहारा लेते हैं। लेकिन इस बार भारत आए दो विदेशी पर्यटकों ने घूमने का जो तरीका चुना, उसने सबको चौंका दिया है।

Foreign tourists are travelling from Kochi to Jaisalmer by auto viral video
वायरल वीडियो - फोटो : instagram/munnavarkhan
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में हर स्क्रोल के साथ कोई नया सरप्राइज आपका इंतजार करता है। कभी दिल को छू लेने वाले पल दिखते हैं, तो कभी ऐसे नजारे सामने आ जाते हैं, जो दिमाग को चकरा देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरानी में पड़ गया है।

Trending Videos


आम तौर पर जब हम या कोई विदेशी सैलानी किसी नए देश की सैर पर निकलते हैं, तो सफर के लिए फ्लाइट, ट्रेन या कैब जैसे साधनों का ही सहारा लेते हैं, खासकर तब, जब दूरी लंबी हो। लेकिन इस बार भारत आए दो विदेशी पर्यटकों ने घूमने का जो तरीका चुना, उसने सबको चौंका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो चलाकर घूमते दिखे विदेशी टूरिस्ट 
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ये विदेशी टूरिस्ट ऑटो-रिक्शा से लंबा सफर तय करने निकल पड़े हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों सैलानी कोच्चि से जैसलमेर तक का सफर ऑटो से करने वाले हैं। ये टूरिस्ट ऑस्ट्रेलिया से आए हैं और भारत के अलग-अलग शहरों को बेहद अलग अंदाज में एक्सप्लोर कर रहे हैं। उनका यह अनोखा ट्रैवल स्टाइल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

देखें वीडियो
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Munnavar Khan (@munnavarkhan)




सोशल मीडिया पर खींचा लोगों का ध्यान
वीडियो सामने आते ही लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स जहां इस फैसले पर हैरानी जता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे जुनून और एडवेंचर का शानदार उदाहरण बता रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘munnavarkhan’ नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में लाइक्स भी मिल चुके हैं। सच कहें तो यह वीडियो सिर्फ एक सफर की कहानी नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि घूमने का असली मजा सुविधा में नहीं, बल्कि अनुभव में छिपा होता है।

Queen of Language: भारत की ये भाषा है क्वीन ऑफ लैंग्वेज, एआई के क्षेत्र में भी है बड़ी अहमियत
Viral: गांव के बच्चों की जुगाड़ कार देख सचिन तेंदुलकर भी हुए हैरान, वीडियो शेयर कर की खूब तारीफ
Ajab Gajab: दुनिया का अनोखा शहर जहां सूरज भूल जाता है ब्रेक लेना, कई हफ्तों तक नहीं होती रात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed