सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   kolkata street food jhalmuri sold in london street by british man video viral

Viral: विदेशों में भी है कोलकाता की झालमुड़ी की डिमांड, लंदन की सड़क पर अंग्रेज ने लगाया स्टॉल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Wed, 13 May 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक अंग्रेज शख्स को बिल्कुल कोलकाता स्टाइल में झालमुड़ी बनाते और बेचते देखा जा सकता है।

kolkata street food jhalmuri sold in london street by british man video viral
लंदन की सड़क पर अंग्रेज ने लगाया झालमुड़ी का स्टॉल - फोटो : instagram/explorewithrehans
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: अगर स्वाद की कोई सरहद होती, तो शायद भारतीय स्ट्रीट फूड दुनिया भर में इतना मशहूर न होता। चटपटे मसालों की खुशबू और देसी अंदाज का जादू अब सिर्फ भारत की गलियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विदेशों की सड़कों पर भी लोगों को लुभा रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा इन दिनों लंदन की गलियों में देखने को मिला, जहां कोलकाता का मशहूर स्नैक ‘झालमुड़ी’ विदेशी जमीन पर भी लोगों का दिल जीतता नजर आया।

Trending Videos


पश्चिम बंगाल का यह फेमस स्ट्रीट फूड अपने अनोखे स्वाद के लिए जाना जाता है, और अब इसकी गूंज लंदन तक पहुंच चुकी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक अंग्रेज शख्स को बिल्कुल कोलकाता स्टाइल में झालमुड़ी बनाते और बेचते देखा जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि यह शख्स पहले नौकरी करता था, लेकिन अब उसने इस देसी स्वाद को अपना नया काम बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झालमुड़ी बनाने का स्टाईल ने खींचा लोगों का ध्यान
वीडियो में वह पूरी पारंपरिक प्रक्रिया के साथ झालमुड़ी तैयार करता दिखता है। सबसे पहले स्टील के बर्तन में मुरमुरे डालता है, फिर उसमें ताजी धनिया पत्ती, बारीक कटे प्याज और खीरे मिलाता है। इसके बाद वह अलग-अलग मसालों का तड़का लगाकर लंबे, पतले चाकू से पूरे मिश्रण को अच्छे से मिक्स करता है। आखिर में नींबू का रस डालकर स्वाद को और भी चटपटा बना देता है। यह पूरा सीन देखकर ऐसा महसूस होता है जैसे आप कोलकाता की किसी सड़क पर खड़े होकर लाइव झालमुड़ी बनते देख रहे हों। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @explorewithrehans नाम के पेज से शेयर किया गया है।

देखें वीडियो
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ansh Rehan | London📍 (@explorewithrehans)




सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे खूब पसंद किया। कमेंट सेक्शन में लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने कहा कि चाकू तक बिल्कुल देसी स्टाइल वाला है, तो किसी ने मजाक में लिखा कि लगता है इन्होंने झालमुड़ी बनाने की पूरी ट्रेनिंग ली है। कई लोगों ने इस बात की तारीफ भी की कि विदेश में रहकर भी इस तरह भारतीय स्वाद को जिंदा रखा जा रहा है। वहीं कुछ यूजर्स इस सेलर की पूरी कहानी जानने को उत्सुक नजर आए।

वीडियो का सबसे खास आकर्षण इसका सर्विंग स्टाइल रहा। झालमुड़ी को पारंपरिक अंदाज में अखबार से बने कोन में परोसा गया, जैसा भारत में आमतौर पर देखा जाता है। ऊपर से इमली की चटनी, भुजिया और खास मसालों का तड़का इसे और भी लाजवाब बना देता है। लंदन में इसे ‘कोलकाता स्टाइल ऑथेंटिक स्पाइसी झालमुड़ी’ के रूप में पेश किया जा रहा है।

Car Facts: कार के आगे वाला शीशा झुका हुआ क्यों होता है? जानें इसके पीछे का विज्ञान
Red Lipped Batfish: ये मछली तैरती नहीं चलती है, लाल होंठ वाली इस प्रजाति को देखकर होगी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed