Red Lipped Batfish: समुद्र की दुनिया जितनी गहरी है, उतनी ही हैरान करने वाली भी। यहां ऐसे-ऐसे जीव रहते हैं, जिन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि ये सच में मौजूद हैं। इन्हीं अनोखे जीवों में एक नाम है Red lipped batfish एक ऐसी मछली जो अपनी चाल-ढाल और लुक से हर किसी का ध्यान खींच लेती है।
Red Lipped Batfish: ये मछली तैरती नहीं चलती है, लाल होंठ वाली इस प्रजाति को देखकर होगी हैरान
Red Lipped Batfish: आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसी अनोखी मछली के बारे में जो बाकी मछलियों की तरह तैरने के बजाय समुद्र की सतह पर ‘चलती’ है। इसके फिन्स इतने मजबूत होते हैं कि यह उन्हें पैरों की तरह इस्तेमाल करती है। साथ ही इसके लाल होंठ भी इन्हें एक अलग पहचान देते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘लिपस्टिक’ जैसे होंठ क्यों?
वैज्ञानिक मानते हैं कि इसके चमकीले लाल होंठ सिर्फ दिखावे के लिए नहीं हैं। गहरे और कम रोशनी वाले पानी में ये रंग साथी को आकर्षित करने और संकेत देने में मदद करते हैं। यही वजह है कि यह मछली जितनी अजीब लगती है, उतनी ही दिलचस्प भी है और सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।
शिकार करने का अनोखा तरीका
इसके सिर पर एक खास अंग होता है, जिसे इलिसियम कहा जाता है। इसके सिरे पर एक तरह का चारा लगा होता है, जिसे यह हिलाकर छोटे समुद्री जीवों को अपनी ओर खींचती है। जैसे ही शिकार पास आता है, यह तुरंत उसे पकड़ लेती है, मानो इसके पास अपनी ही ‘फिशिंग रॉड’ हो।
स्वभाव और खासियतें
- लंबाई करीब 35 से 40 सेंटीमीटर तक होती है।
- स्वभाव शांत, लेकिन जरूरत पड़ने पर तेजी से भाग सकती है।
- तैरने से ज्यादा चलना पसंद करती है, जिससे ऊर्जा बचती है।
क्यों हो रही है चर्चा?
हाल के दिनों में डाइवर्स और अंडरवॉटर वीडियोग्राफर्स के वीडियो वायरल होने के बाद यह मछली सुर्खियों में आ गई है। हालांकि फिलहाल यह खतरे में नहीं है, लेकिन समुद्री प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ओवरफिशिंग जैसे खतरे इसके अस्तित्व पर असर डाल सकते हैं। समुद्र की इस अनोखी ‘लिपस्टिक वाली’ मछली को देखकर यही समझ आता है कि प्रकृति के पास सरप्राइज की कभी कमी नहीं होती, बस देखने वाली नजर चाहिए।
Queen of Language: भारत की ये भाषा है 'क्वीन ऑफ लैंग्वेज', एआई के क्षेत्र में भी है बड़ी अहमियत
Ajab Gajab: दुनिया का अनोखा शहर जहां सूरज भूल जाता है ब्रेक लेना, कई हफ्तों तक नहीं होती रात