Why Car Windshields Are Slanted: क्या आपने कभी अपनी कार में बैठकर सामने के शीशे को ध्यान से देखा है? रोजाना सफर करते हुए हम स्टीयरिंग, म्यूजिक या ट्रैफिक पर तो फोकस करते हैं, लेकिन कार की डिजाइन में छिपे छोटे-छोटे साइंस को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। उन्हीं में से एक है, कार का आगे वाला शीशा, यानी विंडशील्ड। आपने देखा होगा कि यह सीधा न होकर थोड़ा झुका हुआ होता है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर इसे तिरछा ही क्यों बनाया जाता है? आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं।
Car Facts: कार के आगे वाला शीशा झुका हुआ क्यों होता है? जानें इसके पीछे का विज्ञान
Why Car Windshields Are Slanted: आपने देखा होगा कि कार के आगे का शीशा सीधा न होकर थोड़ा झुका हुआ होता है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर इसे तिरछा ही क्यों बनाया जाता है? आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारों की विंडशील्ड झुकी हुई क्यों होती हैं?
दरअसल इसके पीछे पूरा खेल हवा और गति का है। अगर विंडशील्ड बिल्कुल सीधा और सपाट हो, तो चलती कार से टकराने वाली हवा सीधे उससे भिड़ती है, जिससे कार की रफ्तार पर असर पड़ता है। इससे इंजन को ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है और ईंधन की खपत भी बढ़ जाती है।
वहीं जब विंडशील्ड झुका हुआ होता है, तो हवा उससे टकराकर आसानी से ऊपर की ओर बह जाती है और कार के ऊपर से निकल जाती है। इससे कार को स्मूद मूवमेंट मिलता है, इंजन पर दबाव कम होता है और माइलेज बेहतर हो जाता है।
ट्रक और बस में ऐसा क्यों नहीं होता?
अब आपके मन में यह सवाल भी आ सकता है कि अगर तिरछा विंडशील्ड इतना फायदेमंद है, तो फिर ट्रक और बस में ऐसा क्यों नहीं होता? इसका जवाब उनकी बनावट और जरूरतों में छिपा है। ट्रक और बस का आकार कार से काफी बड़ा होता है, और उनके ड्राइवर के लिए सामने का साफ और सीधा दृश्य सबसे ज्यादा जरूरी होता है। अगर उनका विंडशील्ड भी ज्यादा झुका हुआ हो, तो सामने की दूरी और चलती चीजों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए बड़े वाहनों के शीशे ऐसे नहीं होते हैं।
कारों में विंडशील्ड अपेक्षाकृत छोटा होता है, इसलिए हल्का झुकाव ड्राइविंग में कोई बड़ी परेशानी नहीं लाता। लेकिन ट्रक और बस में बड़ा और सीधा शीशा ड्राइवर को बेहतर विजिबिलिटी देता है, जो उनकी सुरक्षा और कंट्रोल के लिए बेहद जरूरी है। यही वजह है कि अलग-अलग वाहनों में विंडशील्ड का डिजाइन उनकी जरूरत के हिसाब से तय किया जाता है।
Red Lipped Batfish: ये मछली तैरती नहीं चलती है, लाल होंठ वाली इस प्रजाति को देखकर होगी हैरान
Queen of Language: भारत की ये भाषा है क्वीन ऑफ लैंग्वेज, एआई के क्षेत्र में भी है बड़ी अहमियत
Ajab Gajab: दुनिया का अनोखा शहर जहां सूरज भूल जाता है ब्रेक लेना, कई हफ्तों तक नहीं होती रात