सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   pakistan luxury train video goes viral on social media viral trending video

Viral: पाकिस्तान की लग्जरी ट्रेन का वीडियो वायरल, देखकर उड़ जाएंगे होश, लोगों ने पूछा- कैसा होगा जनरल डिब्बा

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 12 May 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Pakistan Luxury Train Video: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की एक लग्जरी ट्रेन का वीडियो सामने आया है। इसे एक कंटेंट क्रिएटर ने शेयर किया है, जिसे देखने लोगों लोग मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

pakistan luxury train video goes viral on social media viral trending video
पाकिस्तान की लग्जरी ट्रेन का वीडियो हुआ वायरल, देखकर उड़ जाएंगे होश - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Viral: पाकिस्तान और भारत के रेलवे में काम करने के तरीके में अधिक अंतर नहीं है। दोनों देशों की रेल व्यवस्था की जड़ें ब्रिटिश दौर से जुड़ी हैं। लेकिन भारतीय ट्रेनों और स्टेशनों में काफी बदलाव आया है, तो वहीं पाकिस्तान का रेलवे अभी भी बहुत पीछे है। 

Trending Videos


भारतीय रेलवे काफी एडवांस है और यहां की ट्रेन, स्टेशन काफी हाइटेक हैं। भारत में रेलवे नेटवर्क, तकनीक और हाई-स्पीड ट्रेनों पर तेजी से काम किया गया है। दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में भारतीय रेलवे शामिल है। दुनिया में भारतीय रेलवे चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में अभी कई रूट्स पर पुराने कोच और पारंपरिक ट्रेन सिस्टम से ही चल रहा है। पड़ोंसी देश में भी कुछ ट्रेनें प्रीमियम कैटेगरी में शामिल हैं, जिनमें ग्रीन लाइन और बिजनेस एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर  पाकिस्तान की एक ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने बहस छड़े दी है। पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर ने इस वीडियो में बिजनेस एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच को दिखाया है। वीडियो में वह ट्रेन की सुविधाएं दिखा रहा है और यह पाकिस्तान की लग्जरी ट्रेनों में से एक है। 

Viral: सड़क पर रेस लगाते दुर्लभ हिमालयी भूरे भालुओं का वीडियो वायरल, देखकर सोशल मीडिया पर जनता हैरान

यह ट्रेन लाहौर से कराची के बीच चलती है। 1200 किलीमीटर की दूर तय करने में इस ट्रेन को करीब 18 से 20 घंटे लगते हैं। वीडियो में बताया गया है कि एसी कोच का किराया करीब 9900 पाकिस्तानी रुपये है, जो भारतीय करेंसी में करीब 3300 रुपये के आसपास होता है। 

View this post on Instagram

A post shared by ASM Clips (@mahibeba)




Queen of Language: भारत की ये भाषा है क्वीन ऑफ लैंग्वेज, एआई के क्षेत्र में भी है बड़ी अहमियत

कैसी है पाकिस्तानी की लग्जरी ट्रेन?

कंटेट क्रिएटर ने बताया है कि ट्रेन में यात्रियों को तकिया, चादर और कंबल जैसी सुविधाएं मिलती हैं। टिकट में यात्रियों को रात का खाना और सुबह का नाश्ता भी मिलता है। वीडियो में दिखाया गया है कि साइड लोअर बर्थ पर बैठने की जगह बनाई गई है।

Viral Video: पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर ने किया भारत में घुसने का दावा, अब लोग कर रहे हैं जमकर ट्रोल

 ट्रेन की बनावट और सीट डिजाइन को देखने के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय लोगों ने मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि अगर यह पाकिस्तान की लग्जरी ट्रेन है, तो सामान्य ट्रेनों की हालत कैसी होगी। पाकिस्तान की खस्ताहाल ट्रेन पड़ोसी देश की पोल खोल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed