सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   ISRO scientist Nandini Harinath’s saree from India’s Mars mission showcased at Smithsonian Museum in the US

Viral: अमेरिका में इस भारतीय महिला की साड़ी की लगी प्रदर्शनी, जानिए आखिर क्या है वजह

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 12 May 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral: अमेरिका के वाशिंगटन डीसी स्थित स्मिथसोनियन नेशनल एयर एंड स्पेस म्यूजियम में भारत की एक महिला की साड़ी की प्रर्दशनी लगाई गई है। इस साड़ी की लोगों के बीच चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या मामला है? 

ISRO scientist Nandini Harinath’s saree from India’s Mars mission showcased at Smithsonian Museum in the US
अमेरिका में इस भारतीय महिला की साड़ी की लगी प्रदर्शनी - फोटो : Instagram/@smithsonian
विज्ञापन

विस्तार

Viral: अमेरिका के वाशिंगटन डीसी स्थित स्मिथसोनियन नेशनल एयर एंड स्पेस म्यूजियम में एक भारतीय महिला की साड़ी को प्रदर्शनी में लगाया है। इस लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। किसी के मन में सवाल है कि आखिर इस साड़ी में क्या खास है? कुछ लोगों का सवाल है कि आखिर इस महिला की साड़ी को ही क्यों प्रदर्शनी में लगाया गया है? आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

Trending Videos


दरअसल,  स्मिथसोनियन नेशनल एयर एंड स्पेस म्यूजियम में प्रदर्शनी में लगी साड़ी इसरो वैज्ञानिक नंदिनी हरिनाथ की है, जो भारत में रॉकेट वुमन के नाम से प्रसिद्ध हैं। उन्होंने इस साड़ी को भारत के ऐतिहासिक मंगलयान मिशन को हेड करने के दौरान पकड़ी थीं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में  हरिनाथ ने 14 से ज्यादा मिशनों में योगदान दिया। स्मिथसोनियन म्यूजियम के आधिकारिक हैंडल ने इंस्टाग्राम पर इस साड़ी की प्रदर्शनी की तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलयान मिशन में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- एक रॉकेट वैज्ञानिक और मार्स ऑर्बिटर मिशन की डेप्युटी ऑपरेशन डायरेक्टर के तौर पर हरिनाथ मिशन की प्लानिंग और ऑपरेशन में अहम भूमिका निभा रही थीं। आहे लिखा है कि उन्होंने छह से दस महीने के अपने मिशन से कहीं ज्यादा समय तक, अंतरिक्ष यान ने मंगल की सतह और वायुमंडल का डॉक्यूमेंटशन करते हुए कक्षा में आठ साल बिताए थे। 

View this post on Instagram

A post shared by Smithsonian (@smithsonian)




Saraswati River: प्रयागराज संगम पर मिल गई सरस्वती नदी? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

टीम की सफलता के बाद भारत मंगल ग्रह पर जाने वाला पहला एशियाई देश और दुनिया का चौथा देश बन गया। इस मिशन को नेतृत्व करने वाली महिला वैज्ञानिक लीडर की पहनी साड़ी उनकी राष्ट्रीय पहचान और अंतरिक्ष में भारत की सफलता का प्रतीक बन गईं। तस्वीर में आप डमी में साड़ी को लिपटा हुआ देख सकते हैं। आगे लिखा है कि लाल और नीले रंग की डिजाइन वाली साड़ी के साथ ब्लाउज भी है।

Red Lipped Batfish: ये मछली तैरती नहीं चलती है, लाल होंठ वाली इस प्रजाति को देखकर होगी हैरान

इसरो की वैज्ञानिक हैं नदंनी हरिनाथ

भारत में जन्मी और पली-बढ़ी नदंनी हरिनाथ का संबंध पढ़ाई-लिखाई को महत्व देने वाले परिवार से हैं। उनके पिता इंजीनियर थे, जबकि मां गणित की शिक्षिका। उन्होंने इंजीनियरिंग में स्नातक और स्नातकोत्तर की है। इसरो से जुड़ी वैज्ञानिक हरिनाथ ने मंगलायन प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed