सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Real Heroes Do Not Always Wear Suits Sometimes They Pull Rickshaws With Wounded Hands

Viral: रिक्शेवाले का दिल झकझोर देने वाला वीडियो हुआ वायरल, दर्द देखकर इंटरनेट पर भावुक हो रहे हैं लोग

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Wed, 13 May 2026 02:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रिक्शेवाले का वीडियो वायरल हो रहा है। इसने लोगों को भावुक कर दिया है। वीडियो उन सभी लोगों की कहानी बयां कर रहा है, जो परिवार की खुशी के लिए अपनी तकलीफों को मुस्कुराहट के पीछे छिपा लेते हैं।
 

Viral Real Heroes Do Not Always Wear Suits Sometimes They Pull Rickshaws With Wounded Hands
रिक्शेवाले का दिल झकझोर देने वाला वीडियो हुआ वायरल, - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रिक्शेवाले का वीडियो वायरल हो रहा है। इसने पूरे सोशल मीडिया को रुला दिया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो झारखंड़ का है, जहां पर एक सिग्नल पर एक शख्स अपना रिक्शा लेकर खड़ा है। इसे देखकर लोग खामोशी से अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने वाले परुषों की बात कर रहे हैं। यह वीडियो उन लोगों की कहानी बयां कर रहा है, जो परिवार की खुशी के लिए अपनी तकलीफों को मुस्कुराहट के पीछे छिपा लेते हैं।

Trending Videos

 
वायरल वीडियो झारखंड के किसी शहर के ट्रैफिक सिग्नल का है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को रोक हुआ है। इसी दौरान एक वाहन चालक ने अपने बगल में खड़े एक रिक्शेवाले को अपने कैमरे में कैद किया है। रिक्शेवाले की कमीज पसीने से पूरी तरह भीगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन असली दर्द तब नजर आता है, जब कैमरे का फोकस रिक्शेवाले के हाथों पर पहुंचता है। उसने अपने हाथों से एक मोटी रस्सी पकड़ी हुई है, जिससे वह रिक्शे को खींचता है। उसके हाथों में मेहनत के बड़े-बड़े छाले और घाव पड़े दिखाई दे हैं। यह छाले उसके खून-पसीने की कमाई और जिम्मेदारियों का वो बोझ है, जिसे रिक्शेवाला बिना किसी शिकायत के हर दिन उठाता है।

Viral: ऑटो चलाकर घूमते दिखे विदेशी टूरिस्ट, तय किया कोच्चि से जैसलमेर तक का सफर

कैप्शन पढ़कर हो जाएंगे भावुक

इंस्टाग्राम पर इस भावुक करने वाले वीडियो को शेयर किया गया है। साथ ही उस पर लिखे कैप्शन ने हर किसी को भावुक कर दिया। वीडियो शेयर करने वाले ने लिखा है कुछ पुरुष खामोश रहते हैं... इसलिए नहीं कि उनकी जिंदगी आसान है, बल्कि इसलिए क्योंकि उनका परिवार उनकी इसी मजबूती पर टिका है। तपती धूप में जलना, अपना दर्द छिपाना, घावों के बावजूद काम करते रहना - सिर्फ इसलिए ताकि उनके अपने चैन की नींद सो सकें। 

View this post on Instagram

A post shared by Ayush Sinha (@explorewithayushsinha)




Viral: विदेशों में भी है कोलकाता की झालमुड़ी की डिमांड, लंदन की सड़क पर अंग्रेज ने लगाया स्टॉल

आगे लिखा है कि हर उस मेहनती इंसान का सम्मान करना चाहिए जो अपने परिवार के लिए अपने आराम, सपनों और सेहत की बलि चढ़ा देता है। असली हीरो हमेशा सूट नहीं पहनते कभी-कभी वे जख्मी हाथों से रिक्शा भी खींचते हैं। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed