{"_id":"5e99c0208ebc3e769d013be7","slug":"fourth-largest-island-in-the-world-madagascar-interesting-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वो देश, जहां महिलाएं हों या पुरुष सब पहनते हैं एक जैसे कपड़े, जानिए और भी रोचक बातें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वो देश, जहां महिलाएं हों या पुरुष सब पहनते हैं एक जैसे कपड़े, जानिए और भी रोचक बातें
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
यहां सब पहनते हैं एक जैसे कपड़े
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप अफ्रीकी देशों या फिर द्वीपीय देशों के बारे में थोड़ी बहुत भी जानकारी रखते होंगे तो आपको मेडागास्कर के बारे में जरूर पता होगा। यह हिंद महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीपीय देश है। मुख्य द्वीप, जिसे मेडागास्कर कहा जाता है, दुनिया का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। यह एक ऐसा देश है, जहां खास मौकों पर पुरुष हों या महिलाएं, बच्चा हो या बूढ़ा, सब एक जैसे ही कपड़े पहनते हैं, जिसे स्थानीय भाषा में 'लाम्बा' कहा जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां शादियों में तो लोग लाम्बा पोशाक पहनते ही हैं, साथ ही साथ मृतकों के लिए भी कफन के तौर पर लाम्बा का ही इस्तेमाल होता है।
2 of 5
मेडागास्कर द्वीप
- फोटो : Social media
दरअसल, मेडागास्कर सैकड़ों साल पहले अफ्रीका से अलग हो चुका है। यही वजह है कि इस द्वीप पर पाए जाने वाले अधिकांश पौधे और जीव-जंतु पृथ्वी पर और कहीं नहीं पाए जाते हैं। मेडागास्कर का पुराना नाम मालागासी है। इस द्वीप पर रहने वाले लोग इसे इसी नाम से जानते हैं।
3 of 5
मेडागास्कर
- फोटो : Social media
मेडागास्कर की लगभग 75 फीसदी जातियां स्थानिक हैं, यानी वो यहां के अलावा दुनिया में कहीं और नहीं पाई जाती हैं। इस द्वीप पर कई अजीब जंतु भी पाए जाते हैं, जिनमें टेनरेक्स (कांटों वाला चूहा), चमकीले रंगों वाले गिरगिट शामिल हैं। हालांकि यहां के कई जीव-जंतु अब विलुप्त होने की कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मेडागास्कर
- फोटो : Social media
मेडागास्कर को अक्सर 'ग्रेट रेड द्वीप' कहा जाता है, क्योंकि इसकी मिट्टी लाल है। यह मिट्टी आमतौर पर कृषि के लिए उपयुक्त नहीं होती है। द्वीप के पश्चिम और उत्तर में कुछ दिलचस्प लाइमस्टोन (चूना पत्थर) का भी निर्माण होता है, जिसे सिंगी के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
मेडागास्कर द्वीप
- फोटो : Social media
मेडागास्कर में सबसे पहले कौन बसा, इसको लेकर विवाद है। कुछ मानव-उत्पत्ति विज्ञानियों का मानना है कि सबसे पहले यहां पर 2000 साल पहले इंडोनेशियाई लोग बसे। यहां सबसे पहले बसने वाले लोगों में अफ्रीकन नहीं थे। वो तो काफी बाद में यहां पहुंचे। यहां पाषाण युग का कोई प्रमाण नहीं मिलता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।