फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर बैठे ऑनलाइन खरीदें Tata Motors की कार, कंपनी दे रही है तगड़ा डिस्काउंट

Fri, 17 Apr 2020 06:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 17 Apr 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
tata cars offers tata cars online booking Click to Drive digital sales platform tata cars offers april 2020 tata motors cars offers
Tata Harrier BS6 - फोटो : Social Media
Tata motors (टाटा मोटर्स) अपने चुनिंदा मॉडलों पर अप्रैल के महीने में कई तरह के ऑफर ले कर आई है। कंपनी अपने हाल ही में लॉन्च किए गए 'क्लिक टू ड्राइव' डिजिटल सेल्स प्लेटफॉर्म के जरिए छूट और फायदे दे रही है। कोरोनो वायरस महामारी की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान जो लोग टाटा मोटर्स की कार खरीदना चाहते हैं कंपनी ने उन ग्राहकों की मदद के लिए इस सर्विस को शुरू किया है। भारत में 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लागू किया गया था, जिसे बढ़ाकर अब 3 मई कर दिया गया है। 
tata cars offers tata cars online booking Click to Drive digital sales platform tata cars offers april 2020 tata motors cars offers
Tata Motors Cars and SUV - फोटो : Tata Motors
कार की होम डिलिवरी
यह डिजिटल प्लेटफॉर्म उन संभावित खरीदारों के लिए है जो कार ऑनलाइन खरीदने चाहते हैं और उन्हें शोरूम पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जब डिलीवरी लेने का समय होगा, तो खरीदार इसे डीलरशिप जाकर ले सकते हैं या अपने घर पर भी कार की डिलिवरी ले सकते हैं। यहां जानिए किन मॉडल्स पर डिस्काउंट मिल रही है। 
tata cars offers tata cars online booking Click to Drive digital sales platform tata cars offers april 2020 tata motors cars offers
Tata Harrier BS6 - फोटो : Social Media
Tata Harrier
Tata Harrier (टाटा हैरियर) BS6 इंजन के साथ आती है। टाटा मोटर्स अपनी इस कार पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट और फायदे दे रही है। जो लोग भी इस कार को डिस्काउंट के साथ खरीदना चाहते हैं उन्हें टाटा मोटर्स की 'क्लिक टु ड्राइव' डिजिटल प्लेटफॉर्म से खरीदनी होगा। भारत में मिड साइज सेगमेंट में टाटा मोटर्स की इस एसयूवी का मुकाबला MG Hector जैसी गाड़ी से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tata cars offers tata cars online booking Click to Drive digital sales platform tata cars offers april 2020 tata motors cars offers
Tata Tigor Facelift - फोटो : Tata Motors
Tata Tigor
कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में टाटा मोटर्स की Tata Tigor (टाटा टिगोर) पर 25,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ने हाल ही में Tigor facelift वर्जन पेश किया था जो BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक के अनुरूप थी। डीलर इस कार पर टाटा मोटर्स की नई डिजिटल सेल्स प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदने पर डिस्काउंट दे रहे हैं। 
विज्ञापन
tata cars offers tata cars online booking Click to Drive digital sales platform tata cars offers april 2020 tata motors cars offers
Tata Tiago NRG 2019 - फोटो : Youtube
Tata Tiago
Tata Tiago (टाटा टियागो) की खरीद पर कंपनी 20,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस साल टिगोर के साथ टियागो का भी फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था। इसमें भी BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक के अनुरूप इंजन मिलता है। सुरक्षा के लिहाज के इस कार को Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) में 4 स्टार रेटिंग मिली थी। इस कार को भी टाटा के डिजिटल सेल प्लेटफॉर्म के जरिए डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed