{"_id":"5e987cd58ebc3e735433c188","slug":"wielun-city-of-poland-from-which-second-world-war-started","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वो शहर, 80 साल पहले जहां से हुई थी द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वो शहर, 80 साल पहले जहां से हुई थी द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत
द्वितीय विश्व युद्ध को इतिहास का सबसे व्यापक युद्ध माना जाता है, क्योंकि इसमें मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्रों के 10 करोड़ से ज्यादा सैन्यकर्मी शामिल थे। इसकी विनाश-लीला से तो आप भली-भांति परिचित होंगे, फिर भी आपको बता देते हैं कि इस युद्ध में सात करोड़ से अधिक लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकांश साधारण नागरिक थे। यही वजह है कि इसे मानव इतिहास का सबसे खूनी संघर्ष भी माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस युद्ध ने पूरी दुनिया में भयानक तबाही मचाई थी, उसकी शुरुआत कहां से हुई थी?
2 of 4
द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत वीलन शहर से हुई थी
- फोटो : Social media
एक सितंबर 1939 से दो सितंबर 1945 तक चले इस युद्ध की शुरुआत पोलैंड के वीलन शहर से हुई थी, जहां पर जर्मनी ने पहला बम गिराया था और इसके पीछे जर्मनी के तानाशाह हिटलर का हाथ बताया जाता है। एक अनुमान के मुताबिक,पूरे युद्ध के दौरान पोलैंड के लगभग 60 लाख लोग मारे गए थे।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
पोलैंड में समय-समय पर द्वितीय विश्व युद्ध के समय के बम मिलते रहते हैं, जिन्हें बाद में निष्क्रिय कर दिया जाता है। हालांकि कभी-कभी ये नुकसान भी पहुंचाते हैं। पिछले साल ही अक्तूबर महीने में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक बम पोलैंड के कुजनिया रकिबोरस्का नाम के एक शहर के पास फटा था, जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पोलैंड का वीलन शहर
- फोटो : Social media
पोलैंड के वीलन शहर का एक लंबा और समृद्ध इतिहास रहा है। अतीत में, यह पुरानी जर्मन सीमा से निकटता के कारण पोलिश साम्राज्य का एक महत्वपूर्ण शहरी व्यापार केंद्र हुआ करता था। कई पोलिश राजाओं ने इस शहर का दौरा किया था, लेकिन भयानक स्वीडिश आक्रमण (1655-1660) के बाद शहर की हालत खराब हो गई और फिर कभी वो अपनी पुरानी स्थिति को वापस हासिल नहीं कर पाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।