फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Rat Uses Floating Slipper as a Boat Amid Heavy Rain Viral Video Leaves Internet Amazed

Viral Video: जब पानी बना आफत तो चप्पल पर सवार हुआ चूहा, तेज बारिश में ऐसे पार की मुसीबत

Tue, 11 Aug 2026 02:40 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 11 Aug 2026 02:40 PM IST
सार

Video: तेज बारिश और जलभराव के बीच एक चूहे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चूहा तैरती हुई लाल चप्पल पर बैठकर पानी पार करता नजर आ रहा है। इस अनोखे नजारे को देखकर यूजर्स जहां चूहे के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोग यह सवाल भी उठा रहे हैं कि वीडियो बनाने वाले शख्स ने बाद में उसकी मदद की या नहीं।
 

विज्ञापन
Rat Uses Floating Slipper as a Boat Amid Heavy Rain Viral Video Leaves Internet Amazed
चूहे ने तैरती चप्पल को बनाया नाव - फोटो : एक्स @BibhutiSharan9

विस्तार

देश के कई हिस्सों में इन दिनों बारिश आफत बनी हुई है। कहीं सड़कें पानी में डूबी हैं तो कहीं जलभराव के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लेकिन इस बारिश का असर सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं है। बेजुबान जानवर भी इससे बचने के लिए अपने-अपने तरीके खोज रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी बात की दिलचस्प तस्वीर पेश कर रहा है, जिसमें एक चूहा पानी के बीच तैरती चप्पल को ही अपनी नाव बना लेता है।  तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


चूहे ने तैरती चप्पल को बनाया नाव
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अलग-अलग अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि तेज बारिश के बीच चारों तरफ पानी भरा हुआ है। सड़क और उसके आसपास मौजूद छोटे-बड़े गड्ढे भी पानी से लबालब हैं। ऐसे मुश्किल हालात में एक लाल रंग की चप्पल पानी पर तैरती दिखाई देती है। इसी चप्पल पर एक चूहा बैठा हुआ है और बिना घबराए पानी के बीच आगे बढ़ता नजर आता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अद्भुत नजारे को कैमरे में किया कैद
वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि चूहे के सामने उस वक्त पानी से बाहर निकलने के लिए ज्यादा ऑप्शन नहीं थे। ऐसे में तैरती हुई चप्पल उसके लिए किसी सहारे से कम नहीं रही होगी। वह उसी पर बैठकर बारिश के बीच पानी पार करने की कोशिश करता दिखाई देता है। किसी व्यक्ति ने इस पूरे सीन को कैमरे में कैद कर लिया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने भी अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा कि चप्पल इस चूहे के लिए नाव बन गई। वहीं, एक दूसरे यूजर को इसमें ‘डूबते को तिनके का सहारा’ वाला मुहावरा सच होता नजर आया। किसी ने चप्पल को चूहे के लिए भगवान से कम नहीं बताया तो किसी ने कहा कि जब पानी सिर से ऊपर हो और अचानक ऐसा सहारा मिल जाए तो इससे बड़ी खुशी क्या होगी।

शख्स ने किया ऐसा सवाल
हालांकि, कुछ यूजर्स ने चूहे की चिंता भी जताई। एक ने मजाक में कहा कि बाहर निकलते ही चूहा अपने रक्षक यानी चप्पल को ही काटना शुरू कर देगा। वहीं कुछ लोगों ने वीडियो बनाने वाले शख्स से सवाल किया कि क्या उसने बाद में चूहे को सुरक्षित बाहर निकाला या नहीं। एक यूजर ने चिंता जताते हुए कहा कि अगर किसी ने उसकी मदद नहीं की तो दिन ढलने तक वह पूरी तरह पानी में डूब सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed