{"_id":"6a74677a4ac228a13f038f43","slug":"gen-z-employee-joins-office-meeting-with-face-pack-boss-reaction-sparks-online-debate-2026-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: कैमरा ऑन करते ही बॉस रह गया हैरान! चेहरे पर फेस पैक लगाकर मीटिंग में पहुंची जेन जी कर्मचारी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: कैमरा ऑन करते ही बॉस रह गया हैरान! चेहरे पर फेस पैक लगाकर मीटिंग में पहुंची जेन जी कर्मचारी
Thu, 06 Aug 2026 04:23 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 06 Aug 2026 04:23 PM IST
सार
वर्क फ्रॉम होम के दौरान एक ऑनलाइन मीटिंग में जेन जी कर्मचारी ने कैमरा ऑन किया तो उसके चेहरे पर फेस पैक लगा था। मैनेजर ने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन कर्मचारी के मजेदार जवाब ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। अब लोग रिमोट वर्क, कैमरा पॉलिसी और प्रोफेशनलिज्म को लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।
विज्ञापन
जेन जी का वीडियो फिर हुआ वायरल
- फोटो : इंस्टाग्रामvirral_world_7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्क फ्रॉम होम ने ऑफिस की तस्वीर काफी बदल दी है। अब कर्मचारी घर से काम करते हुए मीटिंग में शामिल होते हैं, लेकिन कई बार ऐसे पल भी सामने आ जाते हैं जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग के दौरान जेन जी कर्मचारी का अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
जेन जी का वीडियो फिर हुआ वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑनलाइन मीटिंग के दौरान मैनेजर लगातार कर्मचारी से कैमरा ऑन करने का अनुरोध करता है। शुरुआत में कर्मचारी कैमरा बंद ही रखती है। मैनेजर एक से ज्यादा बार कहते हैं, "क्या आप कृपया अपना कैमरा ऑन कर सकती हैं? मैं आपके साथ योजना साझा करूंगा।" कुछ देर बाद जैसे ही कर्मचारी कैमरा ऑन करती है, स्क्रीन पर उसका चेहरा फेस पैक से ढका हुआ दिखाई देता है। यह देखकर मैनेजर हैरान रह जाता है और हिंदी में कहता है, "ये सब आप अपने लंच टाइम पर किया करो।"
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
कर्मचारी का जवाब सुन फूट पड़ी हंसी
हालांकि, कर्मचारी का जवाब पूरे वीडियो का सबसे चर्चित हिस्सा बन गया। उसने मुस्कुराते हुए कहा, "आप लंच टाइम ही 15 मिनट का देते हो। मेरे फेस पैक को सूखने में 20 मिनट लगते हैं।" यही जवाब अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अलग-अलग प्राइवेट अकाउंट्स से पोस्ट किया गया है। वहीं, लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। वीडियो के बहाने रिमोट वर्क कल्चर, ऑनलाइन मीटिंग में कैमरा ऑन रखने की अनिवार्यता और कार्यस्थल पर प्रोफेशनल व्यवहार जैसे मुद्दों पर बहस तेज हो गई।
लोगों ने वीडियो पर दिए ऐसे रिएक्शंस
कई लोगों ने कर्मचारी का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा कि उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसकी रिमोट टीम काम करते समय संगीत सुन रही है या फेस मास्क लगाए हुए है। उसके मुताबिक जब तक कर्मचारी अपना काम ईमानदारी और उत्साह से कर रहे हैं, तब तक ऐसी बातें मायने नहीं रखतीं। वहीं, एक और यूजर ने सवाल उठाया कि भारतीय आखिर पश्चिमी कंटेंट की नकल क्यों करते हैं। उसने लिखा कि वीडियो उसे पसंद नहीं आया और समझ नहीं आता कि ऐसी नकल करने की जरूरत क्या थी। कुछ लोगों ने ऑनलाइन मीटिंग में कैमरा अनिवार्य करने की नीति पर भी नाराजगी जताई। एक यूजर ने लिखा कि समझ नहीं आता आखिर कर्मचारियों को हर समय कैमरे पर देखने की इतनी जरूरत क्यों महसूस होती है।