{"_id":"6a745020cc365ca8a906cf89","slug":"viral-college-girl-performs-beautiful-maithili-dance-on-sharda-sinha-paniya-ke-jahaj-song-2026-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: शारदा सिन्हा के गाने पर छात्रा ने किया शानदार मैथिली डांस, जीता लाखों लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: शारदा सिन्हा के गाने पर छात्रा ने किया शानदार मैथिली डांस, जीता लाखों लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल
Thu, 06 Aug 2026 02:43 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:43 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर छात्रा के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसने शारदा सिन्हा के पनिया के जहाज पर शानदार डांस किया है। डांस ने लाखों के दिल को जीत लिया है।
विज्ञापन
शारदा सिन्हा के गाने पर छात्रा ने किया शानदार मैथिली डांस
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: शारदा सिन्हा के गीत शादी से लेकर पूजा पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम तक को खास बना देते हैं। मैथिली, भोजपुरी और मगही भाषा में गाए उनके गीत सिर्फ बिहार तक नहीं सीमित हैं, बल्कि विदेशों में भी लाखों लोग उनके गानों को पसंद करते हैं। कॉलेजों और सांस्कृतिक आयोजनों में उनके गीतों पर लोग प्रस्तुति देते हैं। सोशल मीडिया पर एक इसी तरह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इसमें आप देख सकते हैं कि कॉलेज कार्यक्रम के दौरान छात्रा ने शारदा सिन्हा के मशहूर गीत पनिया के जहाज पर बेहद मनमोहक मैथिली डांस किया है। डांस इतना खूबसूरत है कि पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। सबसे खास बात यह है कि छात्रा की प्रस्तुति को देखकर कॉलेज के प्रिंसिपल भी ताली बजाकर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा है। मंच पर शारदा सिन्हा का लोकप्रिय गीत पनिया के जहाज बजता है और एक छात्रा मंच पर आती है। वह पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति देती है। पारंपरिक अंदाज में किए डांस स्टेप्स, चेहरे के भाव और गाने के बोल के साथ उसके तालमेल ने लोगों के दिल को जीत लिया है। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि छात्रा सिर्फ डांस नहीं कर रही है, बल्कि गीत के भावों को जी रही है। लोगों ने उसके खूबसूरत डांस का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
Viral Video: 97 की उम्र में प्लेन के पंख पर खड़ी हुईं दादी, स्ट्रोक को हराकर तोड़ दिया अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड
प्रिंसिपल ने जमकर बजाई ताली
छात्रा की प्रस्तुति को देखकर हॉल में बैठे लोग लगातार तालियां बजा रहे हैं और छात्रा का हौसला बढ़ा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कॉलेज के प्रिंसिपल भी मुस्कुरा रहे हैं और उसकी प्रस्तुति पर तालियां बजाने लगते हैं। वहां बैठे लोगों के लिए यह बेहद खास पल बन गया है।
Viral: जिस पिता ने बेटियों को पढ़ाया-लिखाया, उसकी चिता तक नहीं पहुंचा कोई अपना, छलका लोगों का दर्द
सोशल मीडिया पर छात्रा की खूबसूरत प्रस्तुति ने लोगों के दिल को जीत लिया है। लोगों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति और लोक संगीत से जोड़ने का सबसे अच्छा जरिया है।