खत्म होने वाली है दुनिया? घाना में जुटने लगी लोगों की भीड़, खुद को अवतार बताने वाले एबो नोआ का डराने वाला दावा
Weird News: घाना में समुद्र किनारे हजारों लोगों की भीड़ जमा हो रही है। वहां लोगों की लंबी लाइनें लगी हैं। दरअसल, घाना में खुद को अवतार बताने वाले एबो नोआ नाम के शख्स ने प्रलय भविष्यवाणी की थी कि 25 दिसंबर को बारिश के बाद प्रलय वाली बाढ़ आएगी। हालांकि, अब अपने दावे से पलट गया है और नया दावा किया है।
विस्तार
Weird News: अफ्रीकी देश घाना से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां पर एक शख्स ने अपने आपको आधुनिक समय का नोआ घोषित किया है। सबसे खास बात यह है कि उसने बाइबल में नोआ (Noah) की कहानी से खुद को जोड़ा है और एक विशाल नाव (ऑर्क ऑफ नूह) भी बनाई है। उसने दावा किया है कि 25 दिसंबर को भारी बारिश के साथ भयानक बाढ़ आएगी और जिससे प्रलय जैसे हालात हो जाएंगे। इस नाव में शरण लेकर ही लोग प्रलय से अपनी जान बचा सकते हैं। हालांकि, शख्स ने अब नया दावा किया है।
एबो का नया दावा
एबो नोआ ने अपने नए दावे में कहा है कि 25 दिसंबर को बारिश नहीं हुई, क्योंकि उसने गॉड से प्रार्थना की थी। उसने गॉड से कहा था कि प्रलय को कुछ समय के लिए टाल दिया जाए, क्योंकि महाबाढ़ से बचने के लिए जितनी नावें बनाई थी, उनमें घाना और दुनिया भर से आए लोगों की भीड़ के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। एबो का दावा है कि उसने परमेश्वर के सेवकों से बात की। उन्होंने अतिरिक्त नाव बनाने के लिए समय दिया है और फिलहाल के लिए प्रलय को टाल दिया गया है।
पहले किया था 25 दिसंबर 2025 को प्रलय आने का दावा
एबो नोआ ने पहले अपने दावा में कहा था कि 25 दिसंबर को बारिश से प्रलयकारी बाढ़ आएगी। शख्स के दावे को लोग सच मान रहे हैं और इसके डर से हजारों लोग उसकी बनाई नावों पर शरण लेने भी पहुंच गए थे। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें लोग नाव में अपनी जगह पहले से बुक करते दिख रहे हैं।
There’s Problems oo. A big problem.
— Ozor Ndi Ozor (@OzorNdiOzor) December 24, 2025
Happening live in 𝐺𝐻𝐴𝑁𝐴🇬🇭 .
Ghanians are hurrying to secure spots in one of the 8 arks built by Prophet Eboh Noah, who claims God revealed that the world will end tomorrow, December 25th, by flooding, and only those in his ark will be… https://t.co/dfz87EVRRq pic.twitter.com/RnC1rwaGLJ
Baba Vanga: कौन थीं बाबा वेंगा? जिनकी भविष्यवाणियां होती हैं सच और दुनियाभर में होती है चर्चा
कई वीडियो हो रहे हैं वायरल
काफी समय से शख्स चर्चा में है और सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं। उसमें वो 25 दिसंबर को आने वाली बाढ़ की चेतावनी दे रहा है और बाइबल की कहानी में वर्णित तबाही से बचाने वाला आर्क (नाव) बनाता नजर आ रहा है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स का नाम एबो नोआ है। उसका दावा है कि गॉड ने उन्हें चेतावनी दी थी कि दुनिया 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन खत्म हो जाएगी। उसका दावा है कि गॉड भारी बारिश और बाढ़ से दुनिया को तबाह कर देंगे। इसलिए परमेश्वर ने उसे नाव बनाने का आदेश दिया है।
BREAKING 🚨: Ebo Noah says God has answered our prayers, the rains and floods has been postponed
— WithAlvin 🇬🇭 (@withAlvin__) December 24, 2025
The reasons being that…
1/2 https://t.co/cQtqusxyBr pic.twitter.com/ryWEg2Rr1d
Merry Christmas 2025: कौन हैं सांता क्लॉज और क्यों मनाया जाता है क्रिसमस? यहां जानिए सबकुछ
प्रलय से बचने के लिए बनाई हैं नावें
एबो ने दावा किया है उसने दस नावें बनाई हैं। उसका दावा है कि 25 दिसंबर से बारिश शुरू होगी और लगातार तीन साल तक होगी। इसलिए वह नाव बना रहा है, ताकि वह बचा रह सके और अपने अपने अनुयायियों को भी बचा पाए।
घाना का रहने वाला शख्स खुद को नोआ (Noah) होने का दावा करता है और उसकी उम्र 30 साल है। यह अपना नाम एबो जीसस या एबो नोआ बताता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स पहली बार तब सुर्खियों में आया था, जब अगस्त में "क्या होगा और कैसे होगा" शीर्षक से एक वीडियो यूट्यूब अपने अनुयायियों के जारी किया था।
Viral Video: लड़के ने सर्दी में गर्म पानी से नहाने का निकाला गजब जुगाड़, लोग बोले- भाई को तुरंत भारत रत्न दो
नोआ की कहानी
बाइबल में नोआ की कहानी के मुताबिक, उसे भगवान ने आदेश दिया था कि वो एक विशाल नाव बनाए। इस नाव में नूह का परिवार और पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव-जंतु के एक-एक जोड़े को बचाकर रखा गया था। महाप्रलय के दौरान 40 दिन और 40 रात तक लगातार बारिश हुई थी।