Merry Christmas 2025: तमन्ना ने सजाया ट्री, बिग बी ने उठाया कुकीज का लुत्फ; सेलेब्स ने कुछ यूं मनाया क्रिसमस
Bollywood Celebs Christmas Post: कई सेलेब्स ने क्रिसमस डे के मौके पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। किसी ने तस्वीरें शेयर की हैं तो किसी ने डांस किया है।
विस्तार
तमन्ना भाटिया
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने क्रिसमस डे के मौके पर इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह क्रिसमस ट्री सजा रही हैं और उसके साथ पोज दे रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'हो हो हो मेरी क्रिसमस'।
बिग बी ने उठाया कुकीज का लुत्फ
क्रिसमस के अवसर पर अमिताभ बच्चन ने भी एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट साझा कर लिखा क्रिसमस पर उन्होंने खास कुकीज मंगाकर खाईं। उन्हें इसका स्वाद इतना पसंद आया कि थोड़ी देर बाद फिर से मंगवाएंगे। उन्होंने जहां से ऑर्डर किया, उस दुकान का नाम भी बताया है।
T 5606 - Its Christmas time .. Merry Christmas 🎅 .. The smell of fresh dough, the special breads, and the warmth of a holiday kitchen .. The cookies are DELICIOUS .. ordered some today from #HouseofDoh 😃😋😋 .. go for it ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 25, 2025
खूब खाये cookie अभी अभी मँगवा के ;
ज़बान एकदम… pic.twitter.com/KsdqRtDJJj
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने अपने पति और अपने बच्चों के साथ क्रिसमस मनाया है। वह अपने परिवार के साथ बाहर घूमने गई हैं और पोज दिए हैं।
बिपाशा बसु
अभिनेत्री बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने पति करण ग्रोवर के साथ रेड ड्रेस में डांस कर रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'मेरी क्रिसमस।'
मौनी रॉय ने क्रिसमस के मौके पर लहंगे में पोज दिए हैं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को क्रिसम की बधाई दी है।
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने क्रिसमस डे मनाया है। दोनों ने क्रिसमस ट्री के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं और क्रिसमस की बधाई दी है।
कृति शेट्टी
कृति शेट्टी ने क्रिसमस के मौके पर शानदार पोज दिए हैं। उन्होंने फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है।
सोफी चौधरी
रंग-बिरंगी ड्रेस में सोफी चौधरी ने क्रिसमस ट्री के साथ बेहतरीन पोज दिए हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है 'आप पर एक्स मास का आशीर्वाद बना रहे।'
करिश्मा शर्मा
करिश्मा शर्मा ने क्रिसमस ट्री के पास पोज दिए हैं। उन्होंने इस साल मिले प्यार और सबक के लिए सांता को धन्यवाद कहा है।
अहाना कुमरा
अहाना कुमरा ने क्रिसमस ट्री के साथ कई पोज दिए हैं। उन्होंने अपने फैंस को क्रिसमस पर बधाई दी है।