सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel Shetty shares Love Note For wife Mana Shetty On Wedding anniversary Says Happy 43 years of togetherness

'क्रश से नानी तक.... साथ के 43 साल मुबारक हों', सुनील शेट्टी ने एनिवर्सरी पर वाइफ माना के लिए लिखा लव नोट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 25 Dec 2025 05:35 PM IST
सार

Suniel Shetty-Mana Anniversary: अभिनेता सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की आज 25 दिसंबर को वेडिंग एनिवर्सरी है। यूं तो इनकी शादी को 34 साल पूरे हुए हैं। मगर, संग साथ के 43 साल हो चुके हैं। इस मौके पर सुनील शेट्टी ने वाइफ के लिए खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है। 

विज्ञापन
Suniel Shetty shares Love Note For wife Mana Shetty On Wedding anniversary Says Happy 43 years of togetherness
सुनील शेट्टी-माना शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अभिनेता सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की आज गुरुवार 25 दिसंबर को एनिवर्सरी है। कपल की शादी साल 1991 में आज के ही दिन हुई थी। इससे पहले करीब नौ वर्ष इन्होंने एक-दूसरे को डेट किया। इस तरह संग साथ के 43 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर सुनील शेट्टी ने अपनी पत्नी के लिए प्यार सा लव नोट लिखा है।

Trending Videos

नातिन इवाराह के साथ शेयर की फोटो
सुनील शेट्टी कभी माना की क्रश थीं। फिर मोहब्बत हुई और एक-दूसरे का हाथ थामा। परिवार में दो बच्चों का स्वागत किया। आज कपल नाना नानी बन चुके हैं। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सुनील शेट्टी ने अपने और माना के सफर को कुछ इसी अंदाज में बयां किया है। सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। इसमें वे और माना अपनी नातिन यानी अथिया शेट्टी की बिटिया के साथ बैठे दिख रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)


विज्ञापन
विज्ञापन

'क्रश से गर्लफ्रेंड तक'
सुनील शेट्टी ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'शादी की सालगिरह मुबारक हो, नानी! संग साथ के 43 साल मुबारक हों। क्रश से, गर्लफ्रेंड, वाइफ, मां बनने और अब नानी बनने तक यह रिश्ता और साथ बेहद खूबसूरत है'। कपल को फैंस भर-भरकर बधाई दे रहे हैं। साथ ही रजत बेदी से लेकर महिमा चौधरी तक, तमाम सितारों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

Merry Christmas 2025: तमन्ना ने सजाया ट्री, बिग बी ने उठाया कुकीज का लुत्फ; सेलेब्स ने कुछ यूं मनाया क्रिसमस






कौन हैं माना शेट्टी?
सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के दो बच्चे हैं। बेटी अथिया शेट्टी और बेटा अहान शेट्टी। अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल से शादी रचाई है और कपल के एक बिटिया है। अहान शेट्टी भी एक्टर हैं। उनकी आगामी फिल्म 'बॉर्डर 2' है। सुनील शेट्टी जहां एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं, वहीं माना एक सफल बिजनेसवुमन हैं और साथ ही समाजसेवी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed