सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl loses her balance due to a speed breaker jumps off her scooter and falls on the roadside.

Viral: स्पीड ब्रेकर के कारण बिगड़ा पापा की परी का बैलेंस, स्कूटी से कूदकर गिरी सड़क किनारे

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Sat, 02 May 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वायरल क्लिप में एक लड़की स्कूटी चलाते हुए अचानक बगल से तेजी में कार को ओवरटेक करती दिखती है। सब कुछ सामान्य लग रहा होता है, लेकिन तभी सामने एक स्पीड ब्रेकर आ जाता है। इसके बाद जो होता वह देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Girl loses her balance due to a speed breaker jumps off her scooter and falls on the roadside.
वायरल वीडियो - फोटो : X/@HasnaZaruriHai
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: आज के डिजिटल दौर में सड़क पर चलती हर गाड़ी जैसे एक चलता-फिरता गवाह बन गई है। वजह है डैश कैम एक छोटा-सा डिवाइस, जो हर पल को रिकॉर्ड करता रहता है। लोग इसे सिर्फ शौक में नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिए लगाते हैं, ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में सच सामने लाया जा सके। कई बार यही कैमरा ऐसे नजारे कैद कर लेता है, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं और देखते ही देखते वो क्लिप सोशल मीडिया पर छा जाती है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Trending Videos


क्या है वायरल वीडियो में खास?
इस वायरल क्लिप में एक लड़की स्कूटी चलाते हुए अचानक बगल से तेजी में कार को ओवरटेक करती दिखती है। सब कुछ सामान्य लग रहा होता है, लेकिन तभी सामने एक स्पीड ब्रेकर आ जाता है। शायद उसे ब्रेकर का अंदाजा नहीं होता या फिर उसकी ऊंचाई कुछ ज्यादा होती है,जैसे ही स्कूटी उस पर चढ़ती है, संतुलन बिगड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले ही पल नजारा चौंकाने वाला हो जाता है। झटके की वजह से लड़की सीट से उछल जाती है और स्कूटी पर नियंत्रण खो बैठती है। वह खुद को संभालने की कोशिश करती है, लेकिन स्पीड और असंतुलन के कारण हालात उसके हाथ से निकल जाते हैं। कुछ ही दूरी पर जाकर वह सड़क के किनारे जा गिरती है।

देखें वीडियो



सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया, “स्पीड ब्रेकर ऐसा बनाओ कि स्कूटी जहाज बन जाए।”

वीडियो अपलोड होते ही तेजी से वायरल हो गया और हजारों लोग इसे देख चुके हैं। लोगों के रिएक्शन भी दिलचस्प हैं, किसी को लड़की की चोट की चिंता है, तो कोई हादसे को देखकर हैरान है। एक यूजर ने लिखा, “उसे तो काफी चोट आई होगी,” वहीं दूसरे ने कहा, “अच्छी-खासी चोट लग गई होगी।” एक अन्य यूजर ने प्रतिक्रिया दी, “हे भगवान, ये क्या हो रहा है!” यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि सड़क पर जरा-सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।

Dosa Viral Video: वेंडर ने पकाया डोसे का नया अवतार, फेवरेट डिश के साथ ऐसा अन्याय देख भड़क उठे लोग
Funny Video: शादी में हुआ ऐसा ड्रामा, स्टेज पर वरमाला लेकर खड़े रह गए दूल्हा-दुल्हन
Accident Video: सड़क पर खड़ी कार पर अचानक आ गिरे दो शख्स, खतरनाक दुर्घटना का वीडियो देख सहम गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed