सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Indian man working australia reveals his daily earnings 40000 per day video goes viral

Viral Video: विदेश में काम करने वाले भारतीय शख्स ने बताई अपनी एक दिन की कमाई, वायरल हुआ वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Fri, 17 Apr 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला एक भारतीय शख्स ये बताता नजर आ रहा है कि, वह विदेश में एक दिन में 35 से 40 हजार रुपये तक कमा लेता है, जो भारत में उसकी महीने भर की सैलरी के बराबर है। 

Indian man working australia reveals his daily earnings 40000 per day video goes viral
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय शख्स ने बताई अपनी डेली इनकम - फोटो : @aish_narwal
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: विकसित देशों में विकसित अर्थव्यवस्था के कारण सैलरी बहुत अधिक होती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया में काम करने वाले एक भारतीय शख्स और उसकी कमाई से जुड़ा वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स अपनी एक दिन की विदेश की सैलरी और भारत की महीने भर की सैलरी में तुलना करता नजर आ रहा है।

Trending Videos

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

वायरल वीडियो में रविंद्र नाम का एक व्यक्ति अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताता नजर आता है कि उसने ऑस्ट्रेलिया में एक दिन में करीब 650 से 700 डॉलर कमाए, जो भारतीय रुपये में लगभग 35 से 40 हजार रुपये के बराबर होते हैं। वहीं भारत में उसे इतने पैसे कमाने के लिए पूरे महीने मेहनत करनी पड़ती थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया में यह कमाई उन्होंने सिर्फ एक दिन में कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ravinder (@aish_narwal)


विदेश में काम करने का माहौल और कमाई दोनों अलग

रविंदर अपने काम के बारे में बताते हुए कहते हैं कि, उन्होंने सुबह 7 बजे काम शुरू किया और रात 12 बजे तक काम करते रहे। बीच में उन्होंने कुछ समय के लिए घर जाकर खाना खाया और अपने बच्चों के साथ समय बिताया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें ज्यादा थकान महसूस नहीं हुई। उनका कहना है कि वहां काम करने का माहौल और कमाई दोनों अलग हैं, जो उन्हें प्रेरित करता है। वह यह भी बताते हैं कि एक दिन की कमाई से वह अपने घर का पूरे महीने का राशन खरीद सकते हैं, यानी उनकी नजर में विदेश में कमाई सिर्फ ज्यादा नहीं है, बल्कि खर्च के मुकाबले भी काफी फायदेमंद लगती है। 

विदेश में मेहनत का ज्यादा पैसा मिलता है
रविंदर लोगों को यह भी सलाह देते हैं कि, अगर मौका मिले तो विदेश जाकर काम करना चाहिए। उनका कहना है कि मेहनत हर जगह करनी पड़ती है, लेकिन विदेश में उसी मेहनत का पैसा ज्यादा मिलता है, जिससे जीवन बेहतर हो सकता है। 

Worlds Lightest Person: ये है दुनिया की सबसे हल्की इंसान, जानें संघर्ष, शोहरत और दर्दनाक अंत की कहानी


Weird News: मौत के पार क्या है? जानें 19 साल की लड़की की हैरान करने वाली कहानी

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन 

विदेश में कमाई के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसपर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- विदेश में कमाई ज्यादा जरूर होती है, लेकिन वहां का खर्च भी उतना ही ज्यादा होता है। विदेश में रहने का किराया, खाना, टैक्स और दूसरी जरूरी चीजें काफी महंगी होती हैं। इसलिए सिर्फ कमाई देखकर फैसला लेना सही नहीं है। वहीं कुछ कई यूजर्स ने ये भी कहा कि, सुबह से लेकर रात तक काम करना आसान नहीं होता और इसके लिए बहुत मेहनत और समर्पण चाहिए। हर व्यक्ति इस तरह की जिंदगी नहीं जी सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed