सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Worlds Lightest Person: ये है दुनिया की सबसे हल्की इंसान, जानें संघर्ष, शोहरत और दर्दनाक अंत की कहानी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Sat, 18 Apr 2026 12:16 PM IST
सार

World's Lightest Person Weight: आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका वजन इतना कम था, जितना आमतौर पर किसी नवजात शिशु या छोटी बिल्ली का होता है। 17 साल की उम्र में उसका वजन महज 2 किलो के आसपास था, जो किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल लगता है। 

विज्ञापन
Worlds lightest person lucia zarate weight guinness world record facts age hight weight
दुनिया की सबसे हल्की इंसान - फोटो : AI

Worlds lightest person: दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जिनका असामान्य वजन उन्हें सुर्खियों में ले आया। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि सबसे कम वजन वाला इंसान कौन रहा होगा? आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका वजन इतना कम था, जितना आमतौर पर किसी नवजात शिशु या छोटी बिल्ली का होता है। यह कोई कल्पना नहीं, बल्कि हकीकत है, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।



कुछ साल पहले तक एक लड़की का नाम “धरती पर सबसे हल्के इंसान” के रूप में रिकॉर्ड में शामिल था। 17 साल की उम्र में 'लुसिया जाराटे' का वजन महज 2 किलो के आसपास था, जो किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल लगता है। आइए जानते हैं इस अनोखी कहानी के पीछे की सच्चाई।

Zero Gravity Places: दुनिया की वो रहस्यमयी जगहें जहां काम नहीं करती ग्रैविटी, नीचे की जगह ऊपर जाती हैं चीजें

Trending Videos
Worlds lightest person lucia zarate weight guinness world record facts age hight weight
Worlds lightest person - फोटो : AI

जन्म से ही अलग थी कहानी
यह लड़की मैक्सिको के सैन कार्लोस में 2 जनवरी 1863 को पैदा हुई थी। जन्म के समय ही उसका वजन केवल 1 किलो के आसपास था। जैसे-जैसे उम्र बढ़ी, उसकी लंबाई और वजन में बहुत कम वृद्धि हुई। 17 साल की उम्र में उसकी लंबाई करीब 67 सेंटीमीटर थी और वजन इतना कम था कि कोई भी व्यक्ति उसे आसानी से एक हाथ से उठा सकता था।

हालांकि, 20 साल की उम्र तक बेहतर देखभाल और खान-पान के कारण उसका वजन थोड़ा बढ़कर लगभग 5-6 किलो तक पहुंच गया, लेकिन यह भी सामान्य बच्चों के मुकाबले बेहद कम था।

African Grey: इंसानों की तरह सोचता है ये अनोखा पक्षी, पार्टनर के साथ वफादारी और तेज दिमाग है इसकी खासियत

विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds lightest person lucia zarate weight guinness world record facts age hight weight
Worlds lightest person Lucía Zárate - फोटो : instagram/handofgloryantiques

दुर्लभ बीमारी बनी वजह
डॉक्टरों के अनुसार, वह एक बेहद दुर्लभ स्थिति के साथ जन्मी थीं, जिसे माइक्रोसेफेलिक ऑस्टियोडिस्प्लास्टिक प्राइमॉर्डियल ड्वार्फिज्म टाइप-II कहा जाता है। इस बीमारी के कारण शरीर का विकास सामान्य रूप से नहीं हो पाता। बावजूद इसके, उनकी बुद्धिमत्ता और फुर्ती लोगों को हैरान कर देती थी।
 

Worlds lightest person lucia zarate weight guinness world record facts age hight weight
सर्कस से मिली पहचान - फोटो : AI

सर्कस से मिली पहचान
अपनी अनोखी कद-काठी के कारण उन्हें अमेरिका और यूरोप में पहचान मिली। 1876 में वह अमेरिका पहुंचीं और वहां सर्कस व साइड शो का हिस्सा बनीं। लोग उन्हें “मैक्सिकन लिलीपुटियन” के नाम से जानने लगे। खास बात यह थी कि वह न केवल अपनी शारीरिक विशेषता के लिए, बल्कि अपनी शिक्षा और कई भाषाएं बोलने की क्षमता के लिए भी मशहूर थीं। उनके शो देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ती थी और वह उस दौर की सबसे चर्चित और महंगी कलाकारों में गिनी जाती थीं।

विज्ञापन
Worlds lightest person lucia zarate weight guinness world record facts age hight weight
Worlds lightest person - फोटो : instagram/handofgloryantiques

दुखद अंत
उनकी जिंदगी जितनी अनोखी थी, अंत उतना ही दुखद रहा। साल 1889 में वह ट्रेन से सफर कर रही थीं, तभी ट्रेन बर्फीले तूफान में फंस गई। कड़ाके की ठंड के कारण उन्हें हाइपोथर्मिया हो गया और मात्र 26 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। 

आज भी मेडिकल इतिहास में उनका नाम सबसे कम वजन वाले इंसान के रूप में दर्ज है, और उनकी कहानी दुनिया को यह याद दिलाती है कि अलग होना भी एक तरह की पहचान बन सकता है।

Interesting Facts: क्यों हर लड़ाकू विमान दिखता है ग्रे? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed