{"_id":"5e3053658ebc3e4b542c324a","slug":"interesting-and-mysterious-facts-of-venus-planet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या शुक्र ग्रह पर इंसानों का रहना संभव है? हैरान कर देंगे ये रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
क्या शुक्र ग्रह पर इंसानों का रहना संभव है? हैरान कर देंगे ये रहस्य
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 29 Jan 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
शुक्र ग्रह
- फोटो : Pixabay
Link Copied
हमारे सौरमंडल में जितने भी ग्रह हैं, उन सभी में कुछ न कुछ रहस्य छुपे हुए हैं। आज हम आपको शुक्र ग्रह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सूर्य के सबसे निकटतम ग्रहों में से एक है। यह चंद्रमा के बाद रात के समय आकाश में सबसे अधिक चमकने वाला ग्रह है। इसे दिन के समय भी आसमान में देखा जा सकता है। इस ग्रह को 'पृथ्वी की बहन' भी कहा जाता है। अब सवाल ये है कि क्या पृथ्वी की तरह इस ग्रह पर भी इंसानों का रहना संभव है? तो चलिए इसका रहस्य भी बता ही देते हैं...
Trending Videos
2 of 7
शुक्र ग्रह की सतह
- फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों के मुताबिक, शुक्र एक केंद्रीय लौह कोर, चट्टानी मैंटल और सिलिकेट क्रस्ट से बना ग्रह है। इसकी सतह पर सल्फ्यूरिक एसिड का भंडार है। इसकी सतह ने सल्फ्यूरिक एसिड को बादल की तरह बिछाया हुआ है। ऐसे में अगर यहां इंसान गया तो पल भर में उसकी हड्डियां तक गल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
सौरमंडल के ग्रह
- फोटो : Pixabay
शुक्र ग्रह का तापमान आमतौर पर 425 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। दरअसल, शुक्र तीन डिग्री के अपने सीमित अक्षीय झुकाव के कारण किसी भी मौसम का अनुभव नहीं करता, इसीलिए इस ग्रह पर हमेशा अत्यधिक गर्मी ही रहती है। जहां पृथ्वी पर 45-50 डिग्री सेल्सियस तापमान जाते-जाते इंसान की त्वचा जलने लगती है, ऐसे में 425 डिग्री सेल्सियस तापमान में इंसान का क्या हाल होगा, ये आप सोच सकते हैं।
4 of 7
शुक्र ग्रह की सतह
- फोटो : Pixabay
शुक्र पर वायुमंडलीय दबाव पृथ्वी की तुलना में 92 गुना अधिक है। यहां का तीव्र दबाव किसी भी आने वाले अंतरिक्ष यान को अपनी सतह पर लंबे समय तक रहने की अनुमति नहीं देता है। अंतरिक्ष यान इस ग्रह की सतह पर अधिकतम दो घंटे ही रुक सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सौरमंडल के ग्रह
- फोटो : Pixabay
शुक्र ग्रह का वायुमंडल सदैव गैसों के बने घने बादलों से घिरा रहता है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई इंसान इस ग्रह पर चला जाए तो वह इस ग्रह की सतह से सूर्य या पृथ्वी को कभी नहीं देख पाएगा। हालांकि इस ग्रह पर इंसानों का पहुंचना ही आज के समय में सबसे मुश्किल काम है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।