फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस विशाल महल में रहती हैं ब्रिटेन की महारानी, उसकी रोचक बातें जानते हैं आप?

Mon, 18 May 2020 07:32 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 18 May 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Interesting facts of Buckingham Palace residence of the monarchy of United Kingdom
बकिंघम पैलेस - फोटो : Pixabay

बकिंघम पैलेस का नाम तो आपने सुना ही होगा। लंदन में स्थित यह महल ब्रिटिश राजघराने का आधिकारिक निवास स्थान है। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय इसी महल में रहती हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये महल उनकी निजी संपत्ति नहीं है, क्योंकि इसपर मालिकाना हक ब्रिटिश सरकार का है। इस महल से जुड़ी ऐसी ही कई रोचक बातें हैं, जो आपको शायद ही पता हों। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में... 

Interesting facts of Buckingham Palace residence of the monarchy of United Kingdom
बकिंघम पैलेस - फोटो : Pixabay

वर्ष 1703 में ड्यूक ऑफ बकिंघम ने लंदन में रहने के लिए एक विशाल टाउन हाउस का निर्माण करवाया था। इसे ही आज बकिंघम पैलेस के नाम से जाना जाता है। हालांकि 1837 ईस्वी में पहली बार महारानी विक्टोरिया ने इस महल को अपना आधिकारिक आवास बनाया था। वह बकिंघम पैलेस में रहने वाली पहली महारानी थीं। 

Interesting facts of Buckingham Palace residence of the monarchy of United Kingdom
बकिंघम पैलेस में महारानी का कमरा - फोटो : Social media

बकिंघम पैलेस में कुल 775 कमरे हैं, जिसमें से 52 शाही कमरे हैं, यानी उसमें सिर्फ राजघराने के लोग ही रह सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि महल में कुल 1514 दरवाजे और 760 खिड़कियां हैं। इसके अलावा महल में 350 से ज्यादा घड़ियां भी लगी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting facts of Buckingham Palace residence of the monarchy of United Kingdom
बकिंघम पैलेस के अंदर का नजारा - फोटो : Social media

बकिंघम पैलेस के बेसमेंट में एक एटीएम मशीन भी लगी हुई है, जो शाही परिवार की निजी एटीएम मशीन है। इसका इस्तेमाल सिर्फ राजघराने से संबंधित लोग ही करते हैं, जैसे कि महारानी, राजकुमार और उनकी पत्नियां। 

विज्ञापन
Interesting facts of Buckingham Palace residence of the monarchy of United Kingdom
बकिंघम पैलेस के अंदर का नजारा - फोटो : Social media

क्या आपको पता है कि बकिंघम पैलेस में पहली बार बिजली साल 1883 में आई थी? आज इस भव्य और विशाल महल को रोशन करने के लिए 40 हजार बल्बों का इस्तेमाल होता है। आपको शायद ही पता हो कि इंग्लैंड के सबसे बड़े महलों में से एक बकिंघम पैलेस का गार्डन लंदन का सबसे बड़ा निजी गार्डन है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed