Kim Jong Un: कहां लापता हो गए उत्तर कोरिया के तानाशह? 9 जून के बाद नहीं दिखे किम जोंग उन, लग रही हैं ये अटकलें
Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को दो महीने से सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं देखा गया है। 9 जून को उनकी आखिरी तस्वीर सामने आई थी। अब सवाल है कि आखिर कहां हैं किम जोंग उन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को काफी लंबे समय से नहीं देखा गया है। वह करीब दो महीने से किसी भी सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं। उत्तर कोरिया हर कार्यक्रम में किम को देखा जाता है। ऐसे में मीडिया और सरकारी कार्यक्रमों में किम जोंग उन के नजर नहीं आने पर सवाल खड़ हो रहे हैं और कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि कोरियाई युद्ध खत्म होने की 73वीं वर्षगांठ के मौके पर भी किम जोग उन को नहीं देखा गया। इसके कारण अब सवाल खड़ा हो रहा है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह आखिर कहां हैं?
आखिरी बार किम जोंग उन को कब देखा गया था?
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि आखिर बार किम जोंग उन को 9 जून को देखा गया था। उस दौरान उनको चीन से आए अपने समकक्षों के साथ उत्तर कोरिया में मुलाकात देखा गया था। इसके बाद से वह किसी सार्वजनिक गतिविधियों में नजर नहीं आए हैं। उत्तर कोरिया में किम जोंग उन का नहीं देखा जाना इसलिए बहस का विषय बन गया है कि वह आमतौर पर सरकारी कार्यक्रमों में खुद शामिल रहते हैं। हाल के कार्यक्रमों में अधिकारी शामिल हुए हैं, लेकिन किम जोंग उन नहीं दिखाई दिए। प्योंगयांग के लोकोमोटिव कॉम्प्लेक्स हुए में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री पाक थाए-सोंग दिखें, जबकि बच्चों से जुड़े एक कार्यक्रम में किम नहीं दिखाई दिए। इसके बाद उनको लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
टीवी और बैठकों में भी नहीं आए नजर
किम जोंग उन सिर्फ सार्वजनिक कार्यक्रमों में ही नजर नहीं आए, बल्कि टीवी और बैठकों में भी नहीं देखे गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किम की नई टीवी फुटेज या प्योंगयांग में होने वाली अंदरूनी बैठकों की तस्वीरें भी नहीं दिखी हैं। उत्तर कोरिया में सरकारी मीडिया मुख्य तौर पर किम की गतिविधियों को दिखाता है। ऐसे में उनकी नई तस्वीरों का सामने न आना असामान्य माना जा रहा है। अब पुराने कार्यक्रमों से जुड़ी तस्वीरों के गायब होने की बात भी कही जा रही है, लेकिन इन घटनाओं की वजह साफ नहीं है।
Viral Video: नोएडा की सड़कों पर पानी का सैलाब, बारिश के बाद का हाल देख महिला ने कही ऐसी बात
आखिर क्यों नहीं दिख रहे किम?
किम जोंग उन के गायब होने की अभी तक कई अटकलें लगाई जा रहीं हैं। लेकिन इनमें से किसी की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। इनमें एक वजह मौसम भी बताई जा रही है। उत्तर कोरिया में इस समय तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और हवा में नमी भी काफी अधिक है। ऐसे में किम का स्वास्थ्य और आराम करने से भी उनकी सार्वजनिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। लेकिन गर्मी उनकी करीब दो महीने से गायब होने की वजह बनना मुश्किल है, क्योंकि उनको पहले भी गर्म मौसम में सार्वजनिक कार्यक्रमों में देखा जा रहा है।
Viral Video: इंसान से कुत्ता बनने का जुनून, क्या सच में जापानी शख्स ने करोड़ों खर्च कर बदल दिया अपना रूप!
लगाई जा रही हैं कई तरह की अटकलें
किम जोंग उन की काफी लंबे समय से गैरमौजूदगी ने अटकलों को और हवा दी है। कई लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं, तो कुछ लोगों ने बेहद गंभीर दावे किए हैं। कुछ अटकलों में कहा जा रहा है कि किम जोंग उन की मौत हो सकती है या उनकी जगह किसी बॉडी डबल का इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि, इन दावों की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही इनके समर्थन में कोई विश्वसनीय सबूत सामने आए हैं।