Viral Video: नोएडा की सड़कों पर पानी का सैलाब, बारिश के बाद का हाल देख महिला ने कही ऐसी बात
Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद नोएडा के सेक्टर-18 में जलभराव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सड़क पर भरे पानी को देखकर तंज कसते हुए कहती है- यहां कार नहीं, नाव लेकर आना चाहिए था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Noida Heavy Rain Viral video In Hindi: दिल्ली-एनसीआर में बारिश शुरू होते ही कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा होने से लेकर जलभराव की समस्या सामने आने लगती है। इससे लोगों को ट्रैफिक जाम, आने-जाने में परेशानी और रोजमर्रा से जुड़ी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के बाद गुरुग्राम और दिल्ली की पानी से लबालब सड़कों के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद नोएडा के सेक्टर-18 में जलभराव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने सड़क पर भरे पानी को दिखाते हुए शहर के ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल उठाए हैं।
Viral Video: इंसान से कुत्ता बनने का जुनून, क्या सच में जापानी शख्स ने करोड़ों खर्च कर बदल दिया अपना रूप!
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहा यह वीडियो नोएडा के सेक्टर-18 इलाके का बताया जा रहा है, जहां बारिश के बाद सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिला। सड़क पर इतना पानी जमा है कि कारों और बाइक को बेहद धीमी रफ्तार से गुजरना पड़ रहा है। कई दोपहिया वाहन पानी उछालते हुए निकलते हैं, जिससे आसपास चल रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कार के अंदर से महिला सड़क के हाल दिखाते हुए कहती हैं कि, यह सेक्टर-18 का हाल है। यहां इतना पानी भरा है कि लग रहा है, कार नहीं, नाव लेकर निकलना चाहिए था।
A post shared by Vaishnavi | Unfiltered | Love, Travel & Truth 🌼 (@vaishgupta)
गुरुग्राम बनता जा रहा नोएडा
लोग नोएडा को 'डेवलप्ड' और 'प्लान्ड सिटी' कहते हैं, लेकिन बारिश के बाद यहां की तस्वीर कुछ और ही नजर आती है। बारिश के बाद सड़कों पर भारी जलभराव के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- नोएडा भी गुरुग्राम बनता जा रहा है क्या?
वायरल हुईं मजेदार प्रतिक्रियाएं
वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने गुरुग्राम का जिक्र करके कहा कि, बारिश के दौरान जलभराव और ट्रैफिक जाम की वजह से गुरुग्राम अक्सर चर्चा में रहता है और अब अब नोएडा की हालत भी वैसी ही दिखाई देने लगी है। तो वहीं कुछ यूजर्स इसे गंभीर समस्या बता रहे हैं, तो कुछ इस पर मजेदार मीम्स और कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बारिश से जनजीवन प्रभावित
गुरुग्राम और दिल्ली-एनसीआर में हर बारिश के साथ जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी सामने आ जाती है। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने के कारण लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। ऐसे समय में कैब और ऑटो मिलना भी मुश्किल हो जाता है। कई यात्रियों का कहना है कि डिमांड बढ़ने पर किराया अचानक कई गुना बढ़ जाता है, जबकि कई बार बुकिंग भी लगातार कैंसिल होती रहती है।
Viral Video: बेटी को सबक सिखाने के लिए मां ने किया फेक अल्ट्रासाउंड का मजेदार प्रैंक, वायरल हुआ वीडियो
Viral Video: आईने में खुद को देखकर सांप ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देख लोग रह गए दंग