फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोसोवो: एक ऐसा 'विवादित' देश, जिसे अब तक कई मुल्कों ने नहीं दी है मान्यता

Sun, 19 Apr 2020 10:51 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 19 Apr 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
Landlocked Country Kosovo A Controversial areas located in the Balkan region
कोसोवो - फोटो : Pixabay

कोसोवो बाल्कन क्षेत्र में स्थित एक विवादास्पद देश है। वैसे तो यह एक स्वघोषित गणराज्य है, जिसे दुनिया के 100 से ज्यादा देशों ने एक स्वतंत्र राष्ट्र के तौर पर मान्यता दी हुई है। इसमें अमेरिका से लेकर ब्रिटेन और यूरोप के कई देश शामिल हैं, लेकिन सर्बिया, रूस, चीन, स्पेन, ग्रीस और बोस्निया जैसे कई देश कोसोवो को एक आजाद देश नहीं मानते। यह मामला हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भी गया था, लेकिन अदालत ने कोसोवो के पक्ष में ही फैसला सुनाते हुए कहा था कि कोसोवो की सर्बिया से आजादी की घोषणा अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं है। 

Landlocked Country Kosovo A Controversial areas located in the Balkan region
कोसोवो - फोटो : Pixabay

कोसोवो एक लैंडलॉक (चारों ओर जमीन से घिरा) देश है, जिसके उत्तर और पूर्व में सर्बिया स्थित है, जिससे वो आजाद हुआ है। एक समय में कोसोवो सर्बियाई साम्राज्य का केंद्र था, लेकिन वर्ष 1398 में ओटोमैन से हार के बाद सर्बिया ने इसे खो दिया था। हालांकि 20वीं शताब्दी में सर्बिया ने फिर से कोसोवो पर नियंत्रण कर लिया था।  

Landlocked Country Kosovo A Controversial areas located in the Balkan region
कोसोवो - फोटो : Pixabay

10,887 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला कोसोवो पूरे बाल्कन क्षेत्र में मौजूद सभी देशों में से सबसे छोटा है। इसके बाद जमैका और लेबनान के स्थान आता है। इस देश की अधिकांश आबादी मुस्लिम है और ज्यादातर लोग गरीबी रेखा में ही जी रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Landlocked Country Kosovo A Controversial areas located in the Balkan region
कोसोवा का जंगल - फोटो : Social media

कोसोवो का लगभग 40 फीसदी हिस्सा जंगलों से घिरा हुआ है, जिसमें अधिकतर ओक और चीड़ के पेड़ हैं। ओक को बांज या बलूत या शाहबलूत भी कहते हैं। वैसे तो यह पेड़ धीरे-धीरे बढ़ता है, लेकिन इनकी 200-300 साल तक रहती है। वहीं चीड़ ऐसे पेड़ होते हैं जो धरती पर एकदम सीधे खड़े रहते हैं। ये तीन से 80 मीटर तक लंबे हो सकते हैं। पूरी दुनिया में इनकी 100 से भी ज्यादा प्रजातियां हैं।  

विज्ञापन
Landlocked Country Kosovo A Controversial areas located in the Balkan region
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप कोसोवो में रह रहे हैं और वहां के नागरिक नहीं है तो आपके पैदा होने वाले बच्चे को भी वहां की नागरिकता नहीं मिल सकती। बच्चों को इस देश की नागरिकता तभी मिलती है जब माता या पिता में से कोई एक कोसोवो का नागरिक हो।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed