Viral Video: वायनाड लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो वायरल, जान बचाकर भागते लोग और दिखा दिल दहला देने वाला मंजर
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायनाड में हुए लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग घायल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: केरल के वायनाड में हुए लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारी बारिश के बीच कंस्ट्रक्शन साइट पर यह भूस्खलन हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। हादसे के भयावक वीडियो में दिख रहा है कैसे जमीन सकती जा रही और मलबा बहकर सड़क पर गाड़ियों-लोगों को अपनी चपेट में ले लेता है।
टैंकर से बची कई लोगों की जान
इस दौरान वहां पर खड़े एक टैंकर की वजह कई लोगों की जान बच जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला किसी तरह ठीक टैंकर के नीचे से निकलकर बचती है। जिस जगह पर टैंकर रुका मलबा भी वहीं तक फैलता है। भूस्खलन के बाद वहां पर राहत और बचाव अभियान जारी है।
केरल के जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, प्रभावित इलाके से अभी तक आठ लोगों को सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Science News: 20 हजार साल पुराने जीवाश्म में मिली ये अनोखी चीज, वैज्ञानिकों के खुलासे से दुनिया हैरान
भूस्खलन का डरावना वीडियो
भूस्खलन के कई डरावने वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में एक शख्स लोगों को भागो-भागो... जल्दी भागो... भाई.. जल्दी भागो कहता हुआ सुनाई दे रहा है। इसके कुछ सेकेंड बाद ही मिट्टी का विशाल ढेर अचानक सड़क और पुल की तरफ खिसकर आने लगता है। कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर कोझिकोड और वायनाड को जोड़ने वाली अनाक्कमपोयिल-मेप्पाडी सुरंग सड़क प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य हो रहा है।
केरल के वायनाड में हुए लैंडस्लाइड का ये वीडियो हैरान करने वाला है 🤯
— Hemendra Tripathi 🇮🇳 (@hemendra_tri) July 7, 2026
ये लैंडस्लाइड कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ, जहां टनल रोड प्रोजेक्ट पर काम चल रहा था।
भारी बारिश के बीच कल्लाडी टनल कंस्ट्रक्शन साइट पर भूस्खलन हो गया है. लैंडस्लाइड की चपेट में कुछ भवन भी आ गए… pic.twitter.com/fhT1nMClzX
Viral: अमेरिका में भारी बारिश के बाद भी सड़कों पर क्यों नहीं भरता पानी? ड्रेनेज सिस्टम देख रह जाएंगे हैरान
लगातार बारिश की वजह से निर्माण स्थल पर जमा मिट्टी का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। इसके साथ ही कई पेड़ उखड़ गए और लोहे के बैरिकेड बह गए। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कई लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, जान बचाने के लिए भाग रहे हैं, लेकिन मिट्टी का तेज बहाव उन्हें अपनी चपेट में ले लेता है।
केरलम के वायनाड में भीषण भूस्खलन !! pic.twitter.com/l2Y4kIkQaO
— Ashutosh shukla (@Ashu9621101476) July 7, 2026