Attack video: जंगल सफारी के बीच शेरनी ने किया भयानक हमला, देखते ही देखते शिकार ने तोड़ा दम
Sherni Ka Video: हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेरनी ने जंगल सफारी के बीच में ऐसा हमला किया कि एक झटके में ही शिकारी की जान निकल गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Sherni Ka Video: जंगल की दुनिया जितनी खूबसूरत दिखती है, उतनी ही बेरहम भी होती है। यहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच की दूरी बेहद कम होती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को भीतर तक हिला दिया है। यह नजारा गुजरात के गिर नेशनल पार्क का बताया जा रहा है, जहां प्रकृति का एक खौफनाक सच कैमरे में कैद हो गया।
वायरल वीडियो में एक शेरनी बेहद शांत और सतर्क अंदाज में टूरिस्ट सफारी की गाड़ी के पीछे खड़ी नजर आती है, जैसे वह किसी मौके का इंतजार कर रही हो। कुछ ही पलों बाद एक गाय वहां से गुजरती है, जिसे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं होता कि खतरा उसके बेहद करीब है।
अचानक सही समय देखते ही शेरनी बिजली की रफ्तार से हमला बोल देती है और गाय की गर्दन को अपने जबड़ों में जकड़ लेती है। गाय खुद को बचाने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन शिकारी की पकड़ इतनी मजबूत होती है कि उसके लिए निकल पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है।
शेर ने दिया साथ
मामला यहीं नहीं रुकता कुछ ही देर में एक शेर भी वहां पहुंच जाता है और दोनों मिलकर शिकार को काबू में कर लेते हैं। यह पूरा घटनाक्रम उन पर्यटकों के सामने घटता है, जो उसी समय जंगल सफारी पर निकले हुए थे। अचानक सामने आए इस खौफनाक दृश्य को देखकर लोग सन्न रह जाते हैं, जबकि कुछ लोग अपने फोन से इस पल को रिकॉर्ड करने लगते हैं।
देखें वीडियो
Viral Video Shows Lioness Hunting in Front of Tourists in Gujarat’s Gir Forest
— Frontalforce 🇮🇳 (@FrontalForce) May 12, 2026
Priceless visuals for tourists pic.twitter.com/6uTW5twZXh
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। किसी ने लिखा कि सफारी की गाड़ी ने शेरनी को परफेक्ट कवर दे दिया, तो किसी ने इसे प्रकृति का क्रूर लेकिन सच्चा रूप बताया। यह वीडियो सिर्फ एक वायरल क्लिप नहीं, बल्कि जंगल के उस नियम की याद दिलाता है, जहां सिर्फ ताकतवर ही जिंदा रहता है, और हर पल एक नई कहानी लिखी जाती है।
Viral Video: बाहर लटक कर ऑटो चला रहा था ड्राइवर, सवारी ने वीडियो बनाकर किया वायरल
Viral: ऑटो चलाकर घूमते दिखे विदेशी टूरिस्ट, तय किया कोच्चि से जैसलमेर तक का सफर
Viral: विदेशों में भी है कोलकाता की झालमुड़ी की डिमांड, लंदन की सड़क पर अंग्रेज ने लगाया स्टॉल
Red Lipped Batfish: ये मछली तैरती नहीं चलती है, लाल होंठ वाली इस प्रजाति को देखकर होगी हैरान
Queen of Language: भारत की ये भाषा है क्वीन ऑफ लैंग्वेज, एआई के क्षेत्र में भी है बड़ी अहमियत