सब्सक्राइब करें

ये है हिंदुस्तान का सबसे पढ़ा-लिखा शख्स, डिग्रियों का लगा दिया था अंबार

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 13 Aug 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
Most Qualified Indian Shrikant Jichkar who has achieved 20 degrees from different universities
हिंदुस्तान का सबसे पढ़ा-लिखा शख्स - फोटो : Social media

दुनिया में एक से एक पढ़े-लिखे लोग हैं, जिनके पास कई डिग्रियां हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे पढ़ा-लिखा शख्स कौन है और उसके पास कितनी डिग्रियां हैं? आपको जानकर हैरानी होगी कि डिग्रियों की वजह से ही उस शख्स का नाम 'मोस्ट क्वालिफाइड इंडियन' (सबसे शिक्षित भारतीय) के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। आज भले ही यह शख्स इस दुनिया में नहीं है, लेकिन आज भी उसके जितना पढ़ा-लिखा भारत में और दूसरा कोई नहीं है। 

Trending Videos
Most Qualified Indian Shrikant Jichkar who has achieved 20 degrees from different universities
हिंदुस्तान का सबसे पढ़ा-लिखा शख्स श्रीकांत जिचकर - फोटो : Social media

इस शख्स का नाम है श्रीकांत जिचकर। 14 सितंबर 1954 को महाराष्ट्र के नागपुर में जन्मे श्रीकांत एक राजनेता भी थे। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल से की थी और मात्र 25 साल की उम्र में ही विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बन गए थे। बाद में उन्हें मंत्री भी बनाया गया था। यही नहीं, बाद में वो लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद भी बने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Qualified Indian Shrikant Jichkar who has achieved 20 degrees from different universities
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

कहते हैं कि उन्होंने 42 विश्वविद्यालयों (यूनिवर्सिटी) में पढ़ाई की थी और 20 डिग्रियां हासिल की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनमें से ज्यादातर डिग्रियां फर्स्ट क्लास (प्रथम श्रेणी) की थीं या उन्होंने उनमें गोल्ड मेडल हासिल किया था। उनके पास एमबीबीएस से लेकर एलएलबी, एमबीए और जर्नलिज्म (पत्रकारिता) तक की डिग्री थी। उन्होंने पीएचडी भी की थी। इसके अलावा उन्होंने अलग-अलग विषयों में कई बार एम. ए. किया था। 

Most Qualified Indian Shrikant Jichkar who has achieved 20 degrees from different universities
संघ लोक सेवा आयोग की इमारत - फोटो : Social media

श्रीकांत जिचकर ने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली यूपीएससी परीक्षा भी पास की थी और आईपीएस बने थे। हालांकि उन्होंने जल्द ही त्यागपत्र दे दिया था। आईपीएस के अलावा दोबारा यूपीएससी की परीक्षा देकर वह आईएएस भी बने थे, लेकिन चार महीने नौकरी करने के बाद उन्होंने उस पद से भी त्यागपत्र दे दिया था और राजनीति में आ गए थे। 

विज्ञापन
Most Qualified Indian Shrikant Jichkar who has achieved 20 degrees from different universities
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कहते हैं कि श्रीकांत को पढ़ाई का इतना शौक था कि उन्होंने अपने घर में एक बड़ी सी लाइब्रेरी ही बना ली थी, जिसमें 50 हजार से भी अधिक किताबें थीं। पढ़ाई के अलावा उन्हें पेंटिंग, फोटोग्राफी और एक्टिंग और अलग-अलग जगहों पर घूमने का भी शौक था। कहते हैं कि ऐसा कोई विषय नहीं था, जिसपर वो किसी से चर्चा नहीं कर सकते थे। लगभग हर विषय में वो पारंगत थे। हालांकि महज 50 साल की उम्र में ही एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी, लेकिन अपनी डिग्रियों की बदौलत वह आज भी 'सबसे शिक्षित भारतीय' कहलाए जाते हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed