सब्सक्राइब करें

अपनी रफ्तार से एक बार फिर कहर बरपाने को तैयार स्टार्क, लॉकडाउन में किया खुद को मजबूत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 13 Aug 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Australia Mitchell Starc Bulked Up To Challenge Speed Record
मिचेल स्टार्क

चोटों से जूझने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान उन्होंने मांसपेशियां बढ़ाने पर काम किया, ताकी रफ्तार बढ़ाने के उनके प्रयासों को फिर झटका नहीं लगे। कोरोना वायरस के कारण लगे ब्रेक में इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने न्यू साउथ वेल्स की टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग की। साल के अंत में विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिए स्टार्क मेहनत कर रहे हैं।

Trending Videos
Australia Mitchell Starc Bulked Up To Challenge Speed Record
मिशेल स्टार्क - फोटो : ट्विटर

क्रिकेट डॉट कॉम एयू से स्टार्क ने कहा, ‘गर्मियों के अंत में मेरा वजन 87 किग्रा हो गया था, लेकिन इस समय मैं अभी 93 किग्रा का हूं और मैं यही वजन चाहता हूं। ’उन्होंने कहा, ‘मैंने गर्मियों में 90-91 किग्रा के लक्ष्य से शुरूआत की थी इसलिए मैं अभी अच्छी स्थिति में हूं, बहुत मजबूत महसूस कर रहा हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia Mitchell Starc Bulked Up To Challenge Speed Record
गेंदबाज मिशेल स्टार्क - फोटो : social media

स्टार्क ने कहा कि जिम में मैंने काफी समय बिताया और अब मैं गेंदबाजी कर रहा हूं, साथ ही दौड़ना भी शुरू कर दिया है। मैं घर पर ऐसा करने में सफल रहा और इस समय का लुत्फ उठाया। मैं गेंदबाजी के दौरान के दर्द से भी उबरने में सफल रहा। स्टार्क अपने पूरे करियर के दौरान चोटों से जूझते रहे हैं और अब वह अपनी तेज रफ्तार से बल्लेबाजों को परेशान करने के लिये तैयार हैं।

Australia Mitchell Starc Bulked Up To Challenge Speed Record
मिचेल स्टार्क - फोटो : social media

उन्हें कई बार पैर में ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ का भी सामना करना पड़ा, लेकिन 30 साल के तेज गेंदबाज का मानना है कि जिम में अतिरिक्त घंटे उन्हें अपनी रफ्तार बढ़ाने के प्रयास में मदद करेंगे। उन्होंने कहा, ‘उम्मीद करता हूं जब सबकुछ ठीक चल रहा हो तो ऐसा नहीं होगा और मैं अपनी रफ्तार तेज कर पाऊंगा। जिम में अतिरिक्त समय बिताने से मैं शायद फिर से ऐसा कर पाऊंगा।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed