सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mother who was working with wedding band while kid playing along won the hearts of the netizens viral video

Viral Video: रोजी-रोटी के लिए बरात में लाइट थामे नजर आई मां, ढोल की थाप पर नाचते मासूम को देख भर आएंगी आंखें

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Tue, 14 Apr 2026 12:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में एक महिला बरात के भारी-भरकम रोशनी वाले खंभों को पकड़े नजर आती है। लेकिन जिस बात ने लोगों के दिलों को छूआ है, वह महिला के साथ नन्हा मासूम बच्चा है, जो ढोल की थाप पर खुशी से नाच रहा है।
 

Mother who was working with wedding band while kid playing along won the hearts of the netizens viral video
बरात में लाइट थामें महिला के साथ उसका नन्हा बच्चा - फोटो : @official__sahbaz__78
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video:  गरीबी की कोई उम्र नहीं होती। रोजी-रोटी के लिए इंसान कड़ी मेहनत करने के हर संभव प्रयास करता है। क्या करें यह पापी पेट ही है जो इंसान से हर तरह के काम करा लेता है। सोशल मीडिया पर हमें जीवन की कठोर सच्चाइयों से रूबरू कराता एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया है। इसमें जिम्मेदारी के बोझ से दबी एक ऐसी मां को दिखाया है, शायद जिसके पास अपने बच्चे को काम पर साथ ले जाने का अलावा कोई और चारा नहीं था। 

Trending Videos


Viral Video: हवा में घंटों लटका चोर, शटर में फंसी गर्दन, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो की शुरुआत एक शानदार शादी की बरात से होती है। जिसमें बैंड-बाजे की गूंज के बीच लोग मस्ती में झूमते नजर आ रहे हैं। इसी बीच कैमरे का फोकस एक महिला पर जाता है, जो बरात के भारी-भरकम रोशनी वाले खंभों को पकड़े चल रही होती है। तभी महिला के साथ कदम से कदम मिला कर चलता उसका नन्हा बच्चा भी नजर आता है। जिसे मजबूरी या जिम्मेदारियों का कोई एहसास नहीं, वो बस अपनी दुनिया में मस्त ढोल की थाप पर अपनी मां के पास ही खुशी से नाच रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𓊈𒆜 𝑴𝑹☞𝑨𝑳𝑶𝑵𝑬 𒆜𓊉 (@official__sahbaz__78)


बैंड-बाजे की गूंज के बीच जिम्मेदारियों का बोझ उठाती मां के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।

मजबूरी इंसान से क्या नहीं कराती, हालात और पेट की भूख इंसान को अपनी इच्छा के विरुद्ध वो काम करने को भी मजबूर कर देती है, जो वो कभी करना नहीं चाहता। तो वहीं बच्चे इतने मासूम होते हैं, जो समाज के लोभ-लालच से दूर छोटी-छोटी चीजों में भी खुशी ढूंढ लेते हैं। 

Viral Video: न्यूयॉर्क मेट्रो में दिखा अजीब नजारा, जिंदा कॉकरोच वाली जैकेट पहने शख्स का वीडियो हुआ वायरल


Viral Video: विदेशी समझकर लड़की ने की ठगने की कोशिश, फिर जो हुआ उसे देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

दिल छू लेने वाले इस वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- जहां लोग हजारों रुपये शादियों में उड़ा रहे हैं, वहीं कुछ को अपने बच्चों के साथ ऐसी कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है। तो वहीं कई लोगों ने इसे मां की अटूट ममता और संघर्ष का प्रतीक बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed