सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mumbai family celebrates son 55 percent marks with marksheet cake video goes viral

Celebration Video: एग्जाम में 55% अंक का ऐसा जश्न देख लोग हुए हैरान, जमकर वायरल हुआ वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Fri, 15 May 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Video of Celebration of 55% Marks: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक परिवार अपने बेटे के 55% अंक आने पर जश्न मनाता नजर आ रहा है। यह जश्न किसी टॉपर की सफलता जैसा ही था केक, तालियां, मुस्कान और पूरे परिवार की मौजूदगी। 
 

Mumbai family celebrates son 55 percent marks with marksheet cake video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : instagram/ruksarpatel19
विज्ञापन

विस्तार

Celebrating 55% Marks: अक्सर हमारे समाज में सफलता का पैमाना सिर्फ नंबरों से तय किया जाता है, 95% आए तो जश्न, 99% आए तो गर्व… लेकिन अगर अंक औसत हों, तो वही घर खामोश हो जाता है। जैसे खुशी भी प्रतिशत देखकर ही आती हो। मगर मुंबई के एक परिवार ने इस सोच को बदलते हुए साबित कर दिया कि बच्चों की मेहनत, उनके चेहरे की मुस्कान और उनका आत्मविश्वास किसी भी नंबर से कहीं ज्यादा बड़ा होता है।

Trending Videos


इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक परिवार अपने बेटे के 55% अंक आने पर जश्न मनाता नजर आ रहा है। यह जश्न किसी टॉपर की सफलता जैसा ही था केक, तालियां, मुस्कान और पूरे परिवार की मौजूदगी। फर्क बस इतना था कि यहां नंबर नहीं, बच्चे की कोशिश को सेलिब्रेट किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


55 प्रतिशत का जश्न मनाया
मुंबई के रहने वाले मोहम्मद जैद ने अपने स्कूल एग्जाम में 55 प्रतिशत अंक हासिल किए। आमतौर पर इस तरह के रिजल्ट पर जहां बच्चों को डांट या तुलना का सामना करना पड़ता है, वहीं जैद के परिवार ने इसके ठीक उलट कदम उठाया। उन्होंने मार्कशीट की शक्ल में एक खास केक बनवाया, जिस पर जैद का नाम, रोल नंबर, माता-पिता के नाम और सभी विषयों के अंक लिखे हुए थे।

केक पर दर्ज नंबर उसकी पूरी कहानी बयां कर रहे थे, अंग्रेजी में 57, मराठी में 44, हिंदी में 56, गणित में 59, विज्ञान में 55 और सामाजिक विज्ञान में 49 अंक। कुल मिलाकर 500 में से 276 अंक, यानी 55 प्रतिशत। लेकिन इस परिवार के लिए ये सिर्फ अंक नहीं थे, बल्कि बेटे की मेहनत और उसकी यात्रा का सम्मान थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार के सभी सदस्य खुशी से भरे हुए हैं। जैसे ही जैद कमरे में आता है, तालियों और हौसला बढ़ाने वाली आवाजों के बीच वह मुस्कुराते हुए केक काटता है। यह नजारा सिर्फ एक जश्न नहीं, बल्कि एक सोच का बदलाव था।

देखें वीडियो
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rukhsar Patel (@ruksarpatel19)




लोगों ने जमकर की सराहना
सोशल मीडिया पर भी इस पहल को जमकर सराहा जा रहा है। कई यूजर्स ने लिखा कि असली मायने नंबरों के नहीं, बल्कि उस हौसले के होते हैं जो बच्चों को आगे बढ़ने की ताकत देता है। कुछ लोगों ने यह भी साझा किया कि अच्छे अंक लाने के बावजूद उन्हें कभी ऐसा प्रोत्साहन नहीं मिला।

जैद के परिवार की सदस्य रुखसार पटेल ने भी इस जश्न के पीछे की भावना साझा की। उनका कहना है कि उनके लिए बेटे के 55 अंक किसी 95 या 85 से कम नहीं हैं। डांटने या दबाव डालने के बजाय वह अपने बच्चे को खुश और आत्मविश्वासी देखना चाहती हैं।

Viral Video: बाइक सवार चोरों ने छीना-झपटी कर नाली में गिराया, फिर भी महिला ने नहीं छोड़ा बैग
Cheating: धोखेबाज पति को बर्थडे पर पत्नी ने दिया ऐसा सरप्राइज, अफेयर सामने आते ही उड़े होश
Viral Video: रेलवे ट्रैक पर गिरा विदेशी महिला का दुपट्टा, लड़के ने फिल्मी स्टाइल में किया ऐसा काम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed