{"_id":"5eee37fda4c8924bbc7b8503","slug":"oldest-fort-of-india-kangra-fort-mystery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के सबसे पुराने किले का वो रहस्य, जिसे आज तक नहीं सुलझा पाया कोई","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
भारत के सबसे पुराने किले का वो रहस्य, जिसे आज तक नहीं सुलझा पाया कोई
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कांगड़ा किला, हिमाचल प्रदेश
- फोटो : Social media
Link Copied
भारत में किलो की कोई कमी नहीं है। यहां एक से बढ़कर एक भव्य और प्राचीन किले हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही किले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे भारत में मौजूद सभी किलो में सबसे पुराना किला माना जाता है। इसे कांगड़ा किले के नाम से जाना जाता है, जो हिमाचल प्रदेश में है। 463 एकड़ में फैला यह किला हिमाचल में मौजूद किलो में सबसे विशाल है। यह किला किसी रहस्य से कम नहीं है, क्योंकि यह कब बना है आज तक कोई भी नहीं जान पाया है।
Trending Videos
2 of 5
कांगड़ा किला, हिमाचल प्रदेश
- फोटो : Social media
इस किले का उल्लेख सिकंदर महान के युद्ध संबंधी रिकार्डों में भी मिलता है, जिससे इसके ईसा पूर्व चौथी शताब्दी में मौजूद होना सिद्ध होता है। माना जाता है कि इसका निर्माण कांगड़ा राज्य (कटोच वंश) के राजपूत परिवार ने करवाया था, जिन्होंने खुद को प्राचीन त्रिगत साम्राज्य के वंशज होने का प्रमाण दिया था। त्रिगत साम्राज्य का उल्लेख महाभारत में मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कांगड़ा किला, हिमाचल प्रदेश
- फोटो : Social media
कांगड़ा किले का इतिहास काफी रोचक है। 1615 ईस्वी में मुगल सम्राट अकबर ने इस किले को जीतने के लिए घेराबंदी की थी, लेकिन वो इसमें असफल रहा था। इसके बाद 1620 ईस्वी में अकबर के बेटे जहांगीर ने चंबा के राजा (जो इस क्षेत्र के सभी राजाओं में सबसे बड़े थे) को मजबूर करके इस किले पर कब्जा कर लिया। मुगल सम्राट जहांगीर ने सूरज मल की सहायता से अपने सैनिकों को इस किले में प्रवेश करवाया था।
4 of 5
कांगड़ा किला, हिमाचल प्रदेश
- फोटो : Social media
1789 ईस्वी में यह किला एक बार फिर कटोच वंश के अधिकार में आ गया। राजा संसार चंद द्वितीय ने इस प्राचीन किले को मुगलों से जीत लिया। इसके बाद 1828 ईस्वी तक यह किला कटोचो के अधीन ही रहा, लेकिन राजा संसार चंद द्वितीय की मृत्यु के बाद महाराजा रणजीत सिंह ने इस किले पर कब्जा कर लिया। उसके बाद 1846 तक यह सिखों की देखरेख में रहा और बाद में यह अंग्रजों के अधीन हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
कांगड़ा किले की ध्वस्त इमारतें, हिमाचल प्रदेश
- फोटो : Social media
चार अप्रैल 1905 को आए एक भीषण भूकंप के बाद अंग्रजों ने इस किले को छोड़ दिया, लेकिन इससे किले को भारी क्षति हुई। इसके कारण कई बहुमूल्य कलाकृतियां, इमारतें नष्ट हो गईं, लेकिन फिर भी यह किला अपने आप में इतिहास की कई कहानियां समेटे हुए है। आज भी इसे देखने आने वाले लोग प्राचीन भारतीय स्थापत्य कला के अद्भुत प्रमाण को देखकर हैरान रह जाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X