सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   bloody fight for Honey bee female dozens males pounce on her watch viral video Strange News

Weird News: मादा मधुमक्खी के लिए आपस में भिड़ी दर्जनों नर मधुमक्खियां, खूनी जंग का वीडियो हुआ वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 21 Apr 2026 03:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: ऑस्ट्रेलिया के रेगिस्तानी इलाके का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आपस में दर्जनों मधुमक्खियों को लड़ते हुए देख सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

bloody fight for Honey bee female dozens males pounce on her watch viral video Strange News
मादा मधुमक्खी के लिए आपस में भिड़ी दर्जनों नर मधुमक्खियां - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

Weird News Viral Video: ऑस्ट्रेलिया के रेगिस्तानी इलाके से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो बेहद अनोखी है। यहां पर एक मादा के लिए डॉसन बुरोइंग मधुमक्खियों के बीच भयानक और खूनी जंग देखने को मिली है। यह मधुमक्खी पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के शुष्क क्षेत्रों में पाई जाती है। यह अनोखी और सबसे बड़ी देसी मधुमक्खी प्रजातियों में से एक है। यह सामान्य शहद वाली मधुमक्खी की तरह सामाजिक नहीं होती हैं। इनमें हर मादा अपना अलग मिट्टी का घर (सुरंग) बनाती और अकेले बच्चों को पालती है। 

Trending Videos


डॉसन बुरोइंग मधुमक्खी की खासियत

मादा डॉसन बुरोइंग मधुमक्खी करीब एक साल तक जमीन के अंदर छिपकर रहती है। जैसे ही वो बाहर निकलती है, दर्जनों नर मधुमक्खियां उस पर धावा बोल देती है। यह खतरनाक दृश्य किसी खून जंग की तरह लगता है। नेशनल ज्योग्राफिक ने इस दृश्य को कैमरे में कैद किया है और वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि नर मधुमक्खियां एक-दूसरे से लड़ते हुए मादा को घेर लेती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में पाई जाने वाली यह मधुमक्खियां लाल-भूरी मिट्टी में हजारों घोंसला का निर्माण करती हैं। आकार में नर और मादा दोनों अलग होती हैं। बड़े नर आक्रामक होते हैं, तो वहीं छोटे नर चालाकी से मौका देखते हैं। वसंत के मौसम में यह प्रजाति सक्रिय हो जाती है। यह मधुमक्खियां साल में सिर्फ एक बार प्रजनन करती हैं। 

Titanic: 114 साल बाद भी डराता है टाइटैनिक का वो मंजर, हादसे के पीछे थे ये बड़े कारण

एक साल तक जमीन के नीचे रहती है

डॉसन बुरोइंग मादा मधुमक्खी एक साल तक जमीन के भीतर रहती है। बीते साल गर्मियों में मां मधुमक्खी ने अंडे दिए थे, जिसमें से निकली लार्वा जमीने के नीच रहकर भोजन खाती रही। फिर प्यूपा बनने के करीब एक साल तक निष्क्रिय पड़ी रही। सर्दी और गर्मी में जमीन के नीचे सुरक्षित रही। वसंत आते ही प्यूपा से वयस्क मधुमक्खी बनने के बाद निकलकर सतह पर आती है। यह बेहद अहम होता है, क्योंकि मादा सिर्फ एक बार ही संभोग करती है। जब वह बाहर आती है, तो एक विशेष गंध छोड़ती है और नर को आकर्षित करती है। 



Auction: आखिर क्यों 9 करोड़ में बिकी ये साधारण दिखने वाली जैकेट? जानें टाइटैनिक से क्या है इसका नाता

बाहर आते ही इंतजार में बैठे नर मधुमक्खी पर टूट पड़ते हैं

जैसे ही मादा जमीन से सिर निकालती है, आसपास इंतजार में बैठे दर्जनों नर उस पर टूट पड़ते हैं और वो मादा को घेर लेते हैं। मेटिंग बॉल लेते हैं, जो बेहद घना होता है और उसमें मादा निकल भी नहीं पाती है। यह दृश्य कुछ सेकेंड से लेकर और कुछ मिनट तक चलता है। मादा की संख्या कम होने से नर आपस में लड़ते हैं, क्योंकि वो सिर्फ एक संभोग करती है। कभी-कभी ऐसा होता है कि एक मादा के लिए सैकड़ों नर आपस में लड़ते हैं। अब इस लड़ाई का वीडियो वायरल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed