सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ajab Gajab: गले में दर्द ने खोला 8 साल पुराना राज, एक्सरे देखकर डॉक्टरों के भी छूटे पसीने

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Tue, 21 Apr 2026 11:57 AM IST
सार

Ajab Gajab: हाल ही में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक 46 वर्षीय शख्स को एक सुबह अचानक गले में असहनीय दर्द होने लगा। दर्द इतना तेज था कि दवाइयां भी बेअसर साबित हुईं। मजबूर होकर जब वे अस्पताल पहुंचे, तो जांच में जो सामने आया, वह किसी डरावने सपने से कम नहीं था।

विज्ञापन
Bizarre Man survives for 8 years with 12cm metal chopstick stuck in his throat
8 साल तक गले में फंसी रही चॉपस्टिक - फोटो : AI

Bizarre News: कभी-कभी हमारी एक छोटी-सी लापरवाही वर्षों तक शरीर के अंदर छुपा हुआ खतरा बन जाती है और जब सच सामने आता है, तो हर कोई हैरान रह जाता है। चीन के डालियान शहर से सामने आई एक ऐसी ही कहानी ने डॉक्टरों तक को हैरत में डाल दिया।



यह मामला 46 वर्षीय मिस्टर वांग का है, जिन्हें एक सुबह अचानक गले में असहनीय दर्द होने लगा। दर्द इतना तेज था कि दवाइयां भी बेअसर साबित हुईं। मजबूर होकर जब वे अस्पताल पहुंचे, तो जांच में जो सामने आया, वह किसी डरावने सपने से कम नहीं था, उनके गले में करीब 12 सेंटीमीटर लंबी स्टील की चॉपस्टिक फंसी हुई थी, जो पिछले 8 साल से वहां अटकी हुई थी।

Viral Video: फोन चोरी करने से पहले दबोचा गया चोर, महिला ने खिड़की से अंदर घसीट कर बजाए लात-घूसे

Trending Videos
Bizarre Man survives for 8 years with 12cm metal chopstick stuck in his throat
8 साल तक गले में फंसी रही चॉपस्टिक - फोटो : adobestock

कैसे हुआ ये हादसा?
पूछताछ में वांग ने बताया कि करीब 8 साल पहले शराब के नशे में खाना खाते वक्त गलती से यह चॉपस्टिक उनके गले में चली गई थी। उस समय उन्हें हल्की तकलीफ जरूर हुई, लेकिन सांस लेने में कोई बड़ी परेशानी नहीं थी। इसी वजह से उन्होंने इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया और वक्त के साथ इसे नजरअंदाज करते रहे। हालांकि, शुरुआती दिनों में उन्होंने डॉक्टर को दिखाया भी था, लेकिन सर्जरी के डर और गर्दन पर निशान पड़ने की चिंता के चलते उन्होंने ऑपरेशन कराने से मना कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bizarre Man survives for 8 years with 12cm metal chopstick stuck in his throat
8 साल तक गले में फंसी रही चॉपस्टिक - फोटो : adobestock

समय बीतता गया और वांग इस अजीब स्थिति के साथ जीते रहे। बीच-बीच में उन्हें गले में कुछ फंसे होने का एहसास होता था, लेकिन हाल के दिनों में दर्द असहनीय हो गया। आखिरकार उन्हें फिर से अस्पताल जाना पड़ा, जहां डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कदम उठाया।
 

Bizarre Man survives for 8 years with 12cm metal chopstick stuck in his throat
8 साल तक गले में फंसी रही चॉपस्टिक - फोटो : adobestock
इस तरह निकाली गई चॉपस्टिक 
डॉक्टरों की टीम ने जांच में पाया कि चॉपस्टिक धीरे-धीरे गले के अंदरूनी ऊतकों को नुकसान पहुंचा रही थी। अगर इसे और देर तक छोड़ा जाता, तो यह खून की नाजुक नसों और म्यूकस मेम्ब्रेन को फाड़ सकती थी, जो जानलेवा साबित हो सकता था। ऐसे में डॉक्टरों ने एक बेहद सावधानीपूर्वक मिनिमली इनवेसिव सर्जरी की योजना बनाई, जिसमें बिना कोई बाहरी चीरा लगाए, मुंह के रास्ते ही चॉपस्टिक को बाहर निकाला गया। डॉ. हुआंग वेइपेंग ने बड़ी सटीकता से यह जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया।
 
विज्ञापन
Bizarre Man survives for 8 years with 12cm metal chopstick stuck in his throat
8 साल तक गले में फंसी रही चॉपस्टिक - फोटो : adobestock

सर्जरी के कुछ ही दिनों बाद वांग को दर्द से पूरी तरह राहत मिल गई और गले की सूजन भी कम होने लगी। इस घटना को अस्पताल ने लोगों के लिए एक चेतावनी के तौर पर साझा किया है। डॉक्टरों का साफ कहना है कि शरीर के अंदर किसी भी बाहरी वस्तु के चले जाने को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। समय रहते इलाज न कराने पर यह गंभीर संक्रमण या जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है।

Bajau Tribe: समंदर में बसती है एक पूरी दुनिया, जानिए पानी में रहने वाले इंसानों की कहानी
Cheesecake: एक गलती से बना दुनियाभर में पसंद किया जाने वाला ये स्वाद, बना न्यूयॉर्क की पहचान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed