Titanic ship accident date: टाइटैनिक हादसे की गिनती दुनिया के सबसे मशहूर समुद्री हादसों में की जाती है। इस विशालकाय जहाज का डूबना आज भी सवालों और सीखों से भरा हुआ है। 10 अप्रैल 1912 को यह जहाज इंग्लैंड से न्यूयॉर्क के लिए निकला था। उस वक्त जहाज में सफर कर रहे किसी भी यात्री को इस बारे में पता नहीं था कि इतिहास की एक बड़ी त्रासदी उनका इंतजार कर रही है।
{"_id":"69e72c4e8c18d78e7a02bce8","slug":"titanic-disaster-human-errors-that-sunk-the-unsinkable-ship-2026-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Titanic: 114 साल बाद भी डराता है टाइटैनिक का वो मंजर, हादसे के पीछे थे ये बड़े कारण","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Titanic: 114 साल बाद भी डराता है टाइटैनिक का वो मंजर, हादसे के पीछे थे ये बड़े कारण
Tue, 21 Apr 2026 02:12 PM IST
Sankalp Prakash Singh
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:12 PM IST
सार
Titanic ship history: टाइटैनिक हादसा दुनिया की सबसे बड़ी समुद्री त्रासदियों में गिना जाता है, जो मानवीय गलतियों और लापरवाही का नतीजा था।
विज्ञापन
Titanic
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Titanic
- फोटो : AI Generated
आइसबर्ग से टकराने की घटना कैसे हुई?
- 14 अप्रैल की रात सबकुछ बदल चुका था।
- रात करीब 11:40 बजे टाइटैनिक एक विशाल आइसबर्ग से टकरा गया।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहाज के क्रू को पहले ही कई बार बर्फीले खतरे की चेतावनी मिल चुकी थी।
- उसके बाद भी कोई उसे गंभीरता से नहीं ले रहा था।
- टाइटैनिक जहाज की गति कम नहीं की गई, जो इस हादसे की सबसे बड़ी वजहों में गिनी जाती है।
Titanic
- फोटो : AI Generated
निगरानी में लापरवाही कैसे भारी पड़ी?
- इसके अलावा दूसरी गंभीर गलती थी निगरानी में लापरवाही।
- प्रहरियों के पास दूरबीन उपलब्ध नहीं थी क्योंकि वह लॉक में बंद थी।
- इसका नतीजा यह हुआ कि सामने खड़ा आइसबर्ग बहुत देर बाद दिखाई दिया।
- आइसबर्ग को जब देखा गया, तब तक जहाज को मोड़ना लगभग असंभव हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Titanic
- फोटो : AI Generated
टक्कर के बाद स्थिति कैसे बिगड़ी?
- इस देरी के चलते जहाज को टक्कर से बचाने की सारी संभावनाएं खत्म कर दीं और हादसे को रोकना लगभग नामुमकिन सा हो गया।
- जहाज जब आइसबर्ग से टकराया उसके बाद उसके निचले हिस्सों में तेजी से पानी भरने लगा।
- स्थिति बिगड़ती गई और पूरे जहाज पर अफरा-तफरी मच गई।
- जहाज पर लाइफबोट्स की संख्या भी बहुत कम थी, जो सभी यात्रियों के लिए पर्याप्त नहीं थीं।
विज्ञापन
Titanic
- फोटो : AI Generated
बचाव कार्य और मौत का आंकड़ा
- शुरुआत में बचाव के दौरान महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता दी गई।
- हालांकि, बाद में सैकड़ों लोग मदद के बिना रह गए।
- करीब 2 घंटे 40 मिनट के भीतर टाइटैनिक पूरी तरह समुद्र में समा गया।
- पानी का तापमान बेहद कम, लगभग -2 डिग्री सेल्सियस था, जिसमें जीवित रहना लगभग असंभव था।
- इस हादसे में कई लोगों की जानें गईं।