सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Petrol Diesel Fuel Price Hike 4th Time In 10 Days User Make Memes On There Pain

Memes: सखी, सैंया तो खूब ही कमात हैं, महंगाई डायन खाए जात है, तेल के दामों को लेकर इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Mon, 25 May 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Petrol Price Hike Memes: लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग मीम्स के जरिए तेल के बढ़ते दामों को लेकर तंज कस रहे हैं। 

Petrol Diesel Fuel Price Hike 4th Time In 10 Days User Make Memes On There Pain
तेल के दामों को लेकर इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़ - फोटो : X/@Kritical_62
विज्ञापन

विस्तार

Petrol Price Hike Memes: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ गई है। कई लोग करीब 16 साल पहले आई वर्ष 2010 में आई फिल्म पीपली लाइव के एक प्रसिद्ध गाने सखी, सैंया तो खूब ही कमात हैं, महंगाई डायन खाए जात है को याद कर रहे हैं। तेल की कीमतों को लोग जमकर मीम्स शेयर कर रहे हैं। 



10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल के दाम 

केंद्र सरकार ने 10 दिनों लगातार चौथी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। बार-बार बढ़ रही तेल की कीमतों को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सरकार पर व्यंग करते हुए मीम्स बना रहे हैं। 10 दिन पहले 15 मई को पेट्रोल की कीमत करीब 94.77 रुपये प्रति लीटर थी, तो वहीं डीजल के दाम करीब 87.67 रुपये प्रति लीटर थे। एक बार फिर दाम बढ़ने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102 रुपये के पार पहुंच चुकी हैं, जबकि डीजल भी अब 95 रुपये से ज्यादा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर कई लोगों ने फिल्म पीपली लाइव का प्रसिद्ध गाना सखी, सैंया तो खूब ही कमात हैं, महंगाई डायन खाए जात है, शेयर किया है और मौजूदा हालात पर तंज कसा है।
विज्ञापन
Trending Videos






Viral: मां-बेटी के कलेश का वीडियो हुआ वायरल, पढ़ाई को लेकर हुई बहस ससुराल तक पहुंची, भाई करता रहा ये काम



एक यूजर ने राजपाल यादव के फिल्म की एक सीन को शेयर किया है। इसमें वो साइकिल की बैकसीट पर कार का दरवाजा लेकर बैठे हैं।



Weird News: तीसरे विश्व युद्ध के बाद कैसी दिखेगी दुनिया? 2050 से लौटकर आए शख्स ने बताई डरावनी कहानी!

एक अन्य ने शिवाजी-द बॉस फिल्म के एक सीन को शेयर किया है, जिसमें रजनीकांत का किरदार अपनी पसंदीदा गाड़ी को बेच देता है। इसे  पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों से जोड़ा गया है। 









क्यों बढ़ रही हैं कीमतें? 

ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ हुआ है। इसका पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर नजर आने लगा है। विशेषज्ञों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यह संघर्ष सिर्फ युद्ध वाले इलाकों को प्रभावित नहीं करेगा, बल्कि दुनिया भी प्रभावित होगी। भारत में भी इसका असर देखनो को मिल रहा है। तेल की बढ़ती कीमतों से लोगों की चिंता बढ़ गई है। देश में महंगाई को चर्चा होने लगी है। चार साल तक तेल की कीमते लगभग स्थिर थीं, जिसके बाद कंपनियों ने पहली बार 15 मई 2026 को ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed