{"_id":"6a17fb360cc5fa4107019076","slug":"ronald-mcdonald-statue-commonly-seen-outside-mcdonald-s-is-of-whom-know-interesting-facts-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"McDonald’s के हर आउटलेट के बाहर दिखने वाला जोकर कौन है? क्या आप जानते हैं इसका नाम?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
McDonald’s के हर आउटलेट के बाहर दिखने वाला जोकर कौन है? क्या आप जानते हैं इसका नाम?
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Thu, 28 May 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार
Amazing Facts: क्या आपने कभी McDonald’s के लगभग हर आउटलेट के बाहर नजर आने वाले जोकर के पुतले पर ध्यान दिया है? जो कभी बेंच पर बैठा दिखता है, तो कभी खड़ा हुआ। कई बार तो यह आउटलेट के अंदर भी नजर आ जाता है। ज्यादातर लोग इसे देखते तो हैं, लेकिन इसके पीछे की कहानी शायद ही जानते हों। आइए जानते हैं आखिर ये है कोन...
McDonald's के बाहर किसका पुतला रखा होता है?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Interesting Facts: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने काम से थोड़ा ब्रेक लेने के लिए अक्सर बाहर खाने का प्लान बना ही लेते हैं। अच्छी सैलरी पाने वाले लोग तो खासकर वीकेंड पर या महीने में एक-दो बार दोस्तों और परिवार के साथ रेस्टोरेंट जाना पसंद करते हैं। कोई शानदार होटल में डिनर का मजा लेता है, तो कोई अपने पसंदीदा फास्ट फूड आउटलेट पर पिज्जा, बर्गर या फ्राइज का स्वाद चखता है। अगर आप भी ऐसे ही लोगों में से हैं, तो यकीनन आपने कभी न कभी McDonald’s का रुख जरूर किया होगा।
लेकिन क्या आपने वहां एक ऐसी चीज पर ध्यान दिया है, जो हर आउटलेट के बाहर लगभग हमेशा नजर आती है? हम बात कर रहे हैं उस जोकर के पुतले की, जो कभी बेंच पर बैठा दिखता है, तो कभी खड़ा हुआ। कई बार तो यह आउटलेट के अंदर भी नजर आ जाता है। ज्यादातर लोग इसे देखते तो हैं, लेकिन इसके पीछे की कहानी शायद ही जानते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन है ये जोकर?
असल में यह कोई आम पुतला नहीं, बल्कि मैकडॉनल्ड की पहचान है। इस जोकर का नाम ‘रोनाल्ड मैकडॉनल्ड’ है, जो किसी असली इंसान पर आधारित नहीं, बल्कि कंपनी द्वारा बनाया गया एक काल्पनिक किरदार है। लाल-सफेद धारियों वाली टी-शर्ट, पीले रंग का जंपसूट और बड़ी सी मुस्कान, यही है इस मशहूर कैरेक्टर की पहचान।
Trending Videos
रोनाल्ड मैकडॉनल्ड सिर्फ एक मूर्ति नहीं, बल्कि ब्रांड का चेहरा है। खासकर बच्चों के बीच यह किरदार बेहद लोकप्रिय है। जैसे ही बच्चे इसे देखते हैं, वे इसके पास जाकर बैठते हैं और फोटो खिंचवाना नहीं भूलते। दिलचस्प बात यह है कि कई लोगों के दिमाग में मैकडॉनल्ड का नाम आते ही सबसे पहले इसी जोकर की छवि उभरती है। तो अगली बार जब आप मैकडॉनल्ड जाएं, तो सिर्फ बर्गर का स्वाद ही नहीं, बल्कि इस खास किरदार को भी गौर से देखें, क्योंकि यह सिर्फ एक पुतला नहीं, बल्कि एक पूरी ब्रांड कहानी का हिस्सा है।
Pangong Tso: हर घंटे बदलती है अपना रंग, जानें '3 इडियट्स' से फेमस हुई इस लेक का अनोखा राज
North Korea: नॉर्थ कोरिया से भागी लड़की ने किए खौफनाक खुलासे, सच्चाई सुन कांप उठेगी रूह
World's Smallest School: न बच्चों की भीड़, न शोर-शराबा, इस अनोखे स्कूल में पढ़ता था सिर्फ एक बच्चा
Viral Video: अचानक आए प्लेन ने उड़ा दिए पैराशूट के परखच्चे, हवा में ऐसे बचाई पैराग्लाइडर ने अपनी जान
Ajab Gajab: दवा समझकर एयरपॉड्स खा गई महिला, पेट से आती आवाज सुनकर उड़े होश
आखिर क्यों समझ नहीं आ रहा मौसम का चक्र? भीषण गर्मी के बीच अब जारी हुई ये चेतावनी